वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा तो विपक्ष ने इस पर कहा कि पीएम मोदी ने सवालों पर कुछ नहीं कहा।
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर कहा कि उन्होंने एक भी जवाब नहीं दिया. उनके भाषण से सच्चाई दिखती है।
अगर (अडानी) मित्र नहीं है तो उनको (PM) कहना चाहिए था कि जांच कराएंगे. शेल कंपनी, बेनामी पैसा घूम रहा है उस पर पीएम मोदी ने कुछ नहीं कहा. इससे साफ है कि वो उनकी रक्षा कर रहे हैं।
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारे सवालों का जवाब नहीं दिया।
किसी के खिलाफ हमारी कोई दुश्मनी नहीं है लेकिन भारत के लोगों का पैसा जिस कंपनी को दिया गया है और उसकी विश्वसनीयता पर दुनिया में प्रश्न चिन्ह लग चुका है, ये हमारे लिए चिंता का विषय था। इस पर सरकार क्यों चुप रही?
पीएम नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि यहां कुछ लोगों को हार्वर्ड स्टडी का बड़ा क्रेज है। कोरोनाकाल में कांग्रेस ने कहा था कि भारत की बर्बादी पर हार्वर्ड में स्टडी होगी।
बीते वर्षों में हार्वर्ड में एक बहुत बढ़िया स्टडी हुई है, उसका टॉपिक ‘The Rise and Decline of India’s Congress Party’ है।
दरअसल राहुल ने मंगलवार (7 फरवरी) को कहा था कि अडानी मामले को लेकर हार्वर्ड जैसी यूनिवर्सिटी रिसर्च करेगी।