Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पोंगल उत्सव में शामिल हुए प्रधानमंत्री, कहा- एकता का संदेश देता है यह त्योहार

प्रधानमंत्री ने इस दौरान तमिलनाडु की पारंपरिक वेषभूषा पहनी थी और उन्होंने उत्सव से जुड़े विभिन्न क्रियाकलापों में भाग लिया।

14 Jan 2024

पोंगल उत्सव में शामिल हुए प्रधानमंत्री, कहा- एकता का संदेश देता है यह त्योहार

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को केंद्रीय राज्यमंत्री एल. मुरगन की ओर से अपने दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित पोंगल समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित कई महत्वपूर्ण हस्तियां भी मौजूद रहीं।

प्रधानमंत्री ने इस दौरान तमिलनाडु की पारंपरिक वेषभूषा पहनी थी और उन्होंने उत्सव से जुड़े विभिन्न क्रियाकलापों में भाग लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री पोंगल, माघ बिहू, मकर संक्रांति और लोहड़ी की देशवासियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि यह त्योहार देश की एकता को मजबूत करने का संदेश देते हैं।

प्रधानमंत्री ने इस दौरान अपने संबोधन में पोंगल त्योहार को एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना से जोड़ा। उन्होंने कहा, “पोंगल के पवित्र दिन तमिलनाडु के हर घर से पोंगल धारा का प्रवाह होता है। मेरी कामना है कि उसी तरह आपके जीवन में भी सुख, समृद्धि और संतोष की धारा का प्रवाह निरंतर होता रहे।”

उन्होंने कहा कि पोंगल पर्व में ताजी फसल को भगवान के चरणों में समर्पित करने की परंपरा है। इस पूरे उत्सव परंपरा के केंद्र में हमारे अन्नदाता, हमारे किसान हैं। वैसे भी भारत का हर त्योहार किसी न किसी रूप में गांव से, किसानी से, फसल से जुड़ा हुआ होता है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News