Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

'मन की बात' के विषयों पर आधारित प्रदर्शनी देखने पहुंचे प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मैं उन सभी कलाकारों को बधाई देता हूं, जिन्होंने अपनी रचनात्मकता से प्रदर्शनी को समृद्ध किया है।”
 

14 May 2023

'मन की बात' के विषयों पर आधारित प्रदर्शनी देखने पहुंचे प्रधानमंत्री

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (एनजीएमए) में आयोजित एक दिलचस्प प्रदर्शनी ‘जन शक्ति’ को देखने पहुंचे, जहां ‘मन की बात’ में शामिल विषयों को भारत के शीर्ष कलाकारों की ओर से बनाई गई कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं।

‘मन की बात’ में शामिल विषयों जैसे स्वच्छता, जल संरक्षण, कृषि, अंतरिक्ष, पूर्वोत्तर, नारी शक्ति, योग, आयुर्वेद आदि पर भारत के शीर्ष कलाकारों द्वारा बनाई कलाकृतियों को ‘जन शक्ति’ शीर्षक से आयोजित प्रदर्शनी में शामिल किया गया है। मनु और माधवी पारेख, अतुल डोडिया, परेश मैती, इरन्ना जीआर, जगन्नाथ पंडा समेत देश के शीर्ष कलाकारों ने इसमें अपना योगदान दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मैं उन सभी कलाकारों को बधाई देता हूं, जिन्होंने अपनी रचनात्मकता से प्रदर्शनी को समृद्ध किया है।”

प्रदर्शनी का आयोजन संस्कृति मंत्रालय ने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 100वीं कड़ी के मौके पर किया है। इसमें 12 प्रमुख कलाकारों की ओर से निर्मित कलाकृतियों की प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी राजधानी स्थित राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय में लगाई है।

उल्लेखनीय है कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम तीन अक्टूबर 2014 को शुरू किया गया था और हर महीने के आखिरी रविवार को सुबह 11 बजे आकाशवाणी (एआईआर) और दूरदर्शन (डीडी) नेटवर्क पर प्रसारित किया जाता है। 30 मिनट के कार्यक्रम की 100वीं कड़ी 30 अप्रैल को प्रसारित की गई थी।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News