Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

प्रधानमंत्री ने 2023-24 में रक्षा उत्पादन में भारत की अब तक की सर्वाधिक वृद्धि की सराहना की

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के एक्स पर साझा एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लिखा, “बहुत उत्साहजनक विकास।

05 Jul 2024

प्रधानमंत्री ने 2023-24 में रक्षा उत्पादन में भारत की अब तक की सर्वाधिक वृद्धि की सराहना की

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रक्षा उत्पादन में 2023-24 में दर्ज की गई अब तक की सबसे अधिक वृद्धि की सराहना की है, जो पिछले वित्त वर्ष के उत्पादन मूल्य की तुलना में 16.8 प्रतिशत बढ़कर 1,26,887 करोड़ रुपये हो गई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के एक्स पर साझा एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लिखा, “बहुत उत्साहजनक विकास। इस उपलब्धि में योगदान देने वाले सभी लोगों को बधाई। हम अपनी क्षमताओं को और बढ़ाने और भारत को एक अग्रणी वैश्विक रक्षा विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए एक सहायक वातावरण का पोषण करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। यह हमारे सुरक्षा तंत्र को मजबूत करेगा और हमें आत्मनिर्भर बनाएगा।”

इससे पहले रक्षा मंत्री ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मेक इन इंडिया कार्यक्रम साल दर साल नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। भारत ने 2023-24 में रक्षा उत्पादन के मूल्य में अब तक की सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की है। 2023-24 में उत्पादन का मूल्य 1,26,887 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो पिछले वित्तीय वर्ष के उत्पादन मूल्य से 16.8 प्रतिशत अधिक है। रक्षा वस्तुओं का निर्माण करने वाले डीपीएसयू, अन्य पीएसयू और निजी उद्योग सहित हमारे उद्योग को बहुत-बहुत बधाई। सरकार भारत को अग्रणी वैश्विक रक्षा विनिर्माण केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए अधिक अनुकूल व्यवस्था बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News