Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में मुंबई आतंकी हमले का किया जिक्र, जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि

मुंबई हमले में अपना जीवन गंवाने वाले सभी लोगों को मैं श्रद्धांजलि देता हूं। इस हमले में हमारे जो जांबाज वीरगति को प्राप्त हुए, देश उन्हें आज याद कर रहा है।'

26 Nov 2023

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में मुंबई आतंकी हमले का किया जिक्र, जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज (रविवार) पूर्वाह्न 11 बजे देशवासियों के साथ 'मन की बात' साझा की। उन्होंने कहा, 'आज के ही दिन देश पर सबसे जघन्य आतंकी हमला हुआ था। ये भारत का सामर्थ्य है कि हम उस हमले से उबरे। अब पूरे हौसले के साथ आतंक को कुचल भी रहे हैं। मुंबई हमले में अपना जीवन गंवाने वाले सभी लोगों को मैं श्रद्धांजलि देता हूं। इस हमले में हमारे जो जांबाज वीरगति को प्राप्त हुए, देश उन्हें आज याद कर रहा है।'

प्रधानमंत्री का संबोधन जारी है। यह 'मन की बात' का 107 वां संस्करण है। प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेन्द्र मोदी ने 3 अक्टूबर, 2014 को 'मन की बात' कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके लिए उन्होंने सबसे पहले रेडियो अर्थात आकाशवाणी को माध्यम चुना। इसके चलते नए दौर में रेडियो की महत्ता एक बार फिर रेखांकित हुई। अक्टूबर 2014 के बाद से प्रत्येक माह के अंतिम रविवार की सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री मोदी की 'मन की बात' की परम्परा निरंतर चल रही है। अब 'मन की बात' का देश की 23 भाषाओं और 29 बोलियों के साथ ही 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारण होता है। प्रधानमंत्री मोदी 'मन की बात' के लिए अपने पोर्टल के माध्यम से लोगों के सुझाव भी आमंत्रित करते हैं और उसे अपनी चर्चा में शामिल करते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी का यह सबसे चर्चित कार्यक्रम है। इसमें वो तात्कालिक घटनाओं और आयोजनों पर तो चर्चा करते ही हैं, देश भर में हो रहे प्रेरक प्रयोगों को भी 'मन की बात' के माध्यम से केन्द्र में ले आते हैं। यहां तक कि उनकी चर्चा के बाद किन-किन एनजीओ व संस्थानों को लाभ हुआ या उनके कार्य का विस्तार हुआ, उसकी भी चर्चा करते हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News