Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मणिपुर मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी दलों के नेता

आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि मणिपुर मुद्दे पर विपक्षी दल चाहते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी सदन के अंदर आकर जवाब दें लेकिन वह ऐसा नहीं कर रहे हैं। इसी के विरोध में विपक्षी सांसदों ने काला कपड़ा पहन कर संसद आने का साझा निर्णय लिया था।

27 Jul 2023

मणिपुर मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी दलों के नेता

नई दिल्ली। विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के सभी घटक दलों के सांसद गुरुवार सुबह संसद भवन काले कपड़े पहन कर पहुंचे । विपक्षी नेताओं का कहना है कि वह मणिपुर मुद्दे पर सदन के अंदर चर्चा की मांग कर रहे हैं। सभी विपक्षी चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सदन में आकर जवाब दें। लेकिन वह ऐसा नहीं कर रहे हैं।

आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि मणिपुर मुद्दे पर विपक्षी दल चाहते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी सदन के अंदर आकर जवाब दें लेकिन वह ऐसा नहीं कर रहे हैं। इसी के विरोध में विपक्षी सांसदों ने काला कपड़ा पहन कर संसद आने का साझा निर्णय लिया था।

उल्लेखनीय है कि इंडिया के सभी घटक दलों के सांसद सदन जाने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दफ्तर पहुंचकर चर्चा की उसके बाद वह सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने पहुंचे थे। सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद सभी इंडिया घटक के सांसद संसद भवन परिसर में एकत्र होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान खड़गे ने कहा कि आज लोग जागृत हो गए हैं, वो लड़ेंगे और लड़ते रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी लोकतंत्र के मंदिर में नहीं बोलना चाहते हैं। वह राजस्थान जाकर राजनीतिक भाषण दे रहे हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News