Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

यूएई में भारत के प्रति धारणा बदली : एस जयशंकर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2016 में यूएई की विजिट की थी, इससे पहले इंदिरा गांधी थीं, जिन्होंने यूएई की विजिट की थी। विदेश मंत्री सूरत के सरसाणा कन्वेंशन हॉल में दक्षिण गुजरात चैंबर ऑफ कामर्स की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।

01 Apr 2024

यूएई में भारत के प्रति धारणा बदली : एस जयशंकर

सूरत। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को सूरत में कहा कि पिछले 10 वर्ष में भारत के प्रति यूएई की धारणा बदल गई है। यूएई ने हमारे साथ मुक्त व्यापार करार पर हस्ताक्षर किए। इसके परिणामस्वरूप यूएई के साथ व्यापार करीब 80 बिलियन डालर तक पहुंच गया है। हम लोगों ने यूएई में मंदिर बनाने की मांग की तो इसे भी स्वीकार कर लिया गया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2016 में यूएई की विजिट की थी, इससे पहले इंदिरा गांधी थीं, जिन्होंने यूएई की विजिट की थी। विदेश मंत्री सूरत के सरसाणा कन्वेंशन हॉल में दक्षिण गुजरात चैंबर ऑफ कामर्स की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।

इस अवसर पर विदेश मंत्री ने कहा कि आज हम लोग विश्व की टॉप 5 अर्थव्यवस्था में शामिल हो चुके हैं। देश की अर्थव्यवस्था जिस तेजी से विकसित हो रही है, शीघ्र ही हम विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भारत की तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था, भारत-यूएई संबंध, भारत-फ्रांस संबंध के विषय में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि भारत शीघ्र ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। मोदी की गारंटी की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी जानते हैं कि यह किसकी गारंटी है।

एस जयशंकर ने कहा कि हमें विश्वास है कि आगामी 25 वर्ष में भारत को हम 30 ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनाएंगे। विदेश नीति से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करते हुए एस जयशंकर ने कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमेनुअल मैक्रों भारत के गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि थे। मैंने जयपुर हवाईअड्डे पर उनका स्वागत किया, जयपुर की यह उनकी पहली मुलाकात थी। इस दौरान उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति को जानकारी दी थी कि पिछले 10 साल में भारत में हर साल 8 से 9 नए हवाईअड्डे बनाए जा रहे हैं। वर्ष 2014 में देश में महज 75 हवाईअड्डा था लेकिन आज यह संख्या दोगुनी हो चुकी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News