Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पीयूष गोयल ने 'भारत आटा' का किया शुभारंभ

गोयल ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि आज से करीब 800 वैन देश के कोने-कोने में चलाई जाएंगी और लोगों को आटा उपलब्ध कराएंगी। सरकार ने देशभर में आटा उपलब्ध कराने का जिम्मा केन्द्रीय भंडार, भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नेफेड) और भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड (एनसीसीएफ) को सौंपा है।

06 Nov 2023

पीयूष गोयल ने 'भारत आटा' का किया शुभारंभ

नई दिल्ली। केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कर्तव्य पथ से 'भारत आटा' का शुभारंभ किया। उपभोक्ताओं को यह आटा केन्द्र सरकार 27.50 रुपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध कराएगी

गोयल ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि आज से करीब 800 वैन देश के कोने-कोने में चलाई जाएंगी और लोगों को आटा उपलब्ध कराएंगी। सरकार ने देशभर में आटा उपलब्ध कराने का जिम्मा केन्द्रीय भंडार, भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नेफेड) और भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड (एनसीसीएफ) को सौंपा है। ये एजेंसियां शुरुआती दौर में लगभग दो हजार आउटलेट पर रियायती भारत आटा और भारत दाल उपलब्ध कराएंगी।

कार्यक्रम के दौरान गोयल ने भारत आटा के बिक्री के मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की प्राथमिकता हमेशा से गरीब कल्याण रही है। हम उस दिशा में काम कर रहे हैं। मंत्री ने कहा कि जब भारी बारिश के कारण टमाटर की फसल तबाह हुई तो सरकार ने आम लोगों को रियायती दरों पर टमाटर और प्याज उपलब्ध कराया था। अब मोदी सरकार देश की जनता को रियायती दर पर आटा भी उपलब्ध कराने जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News