Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

राष्ट्रपति ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रपति ने कहा कि एक दीपक अनेक दीपकों को प्रकाशित कर सकता है। इसी प्रकार हम गरीबों और जरूरतमंदों के साथ अपनी खुशियां बांटकर उनके जीवन में सुख और समृद्धि ला सकते हैं।

11 Nov 2023

राष्ट्रपति ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, ''दीपावली के शुभ अवसर पर, मैं भारत और विदेश में रहने वाले सभी साथी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। दीपावली हर्ष और उल्लास का त्योहार है। यह अंधकार पर प्रकाश की, बुराई पर अच्छाई की और अन्याय पर न्याय की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। विभिन्न धर्मों और आस्थाओं के लोग इस त्योहार को मनाते हैं और प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश फैलाते हैं। यह त्योहार दयालुता, सकारात्मकता और समृद्धि का प्रतीक है। दीपावली का त्योहार हमारी अंतरात्मा को प्रकाशित करता है और हमें मानवता के कल्याण के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है।''

राष्ट्रपति ने कहा कि एक दीपक अनेक दीपकों को प्रकाशित कर सकता है। इसी प्रकार हम गरीबों और जरूरतमंदों के साथ अपनी खुशियां बांटकर उनके जीवन में सुख और समृद्धि ला सकते हैं।

उन्होंने कहा कि आइए हम सभी सुरक्षित रूप से रोशनी का त्योहार मनाएं और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देकर राष्ट्र निर्माण का संकल्प लें।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News