Please wait

पंजाबी कलाकारों के भारत और कनाडा दौरे रद्द

भारत के मानचित्र से पंजाब और जम्मू-कश्मीर को हटाने की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद विवादों में आए कैनेडियन सिंगर शुभनीत सिंह उर्फ शुभ का भारत दौरा रद्द हो गया है। पंजाबी मूल के सिंगर शुभनीत लंबे समय से कनाडा में रह रहे हैं और वह 23 सितंबर से शो करने के लिए भारत आने वाले थे। शुक्रवार को शुभ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर अपनी प्रतिक्रिया दी।

22 Sep 2023

पंजाबी कलाकारों के भारत और कनाडा दौरे रद्द

चंडीगढ़। भारत और कनाडा के संबंधों में पैदा हुई खटास का असर पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री पर भी पड़ना शुरू हो गया है। पंजाबी कलाकारों के भारत और कनाडा दौरे रद्द हो गए हैं।

भारत के मानचित्र से पंजाब और जम्मू-कश्मीर को हटाने की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद विवादों में आए कैनेडियन सिंगर शुभनीत सिंह उर्फ शुभ का भारत दौरा रद्द हो गया है। पंजाबी मूल के सिंगर शुभनीत लंबे समय से कनाडा में रह रहे हैं और वह 23 सितंबर से शो करने के लिए भारत आने वाले थे। शुक्रवार को शुभ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर अपनी प्रतिक्रिया दी।

शुभनीत उर्फ शुभ की यह प्रतिक्रिया, बोट-स्पीकर कंपनी मुंबई द्वारा स्पॉन्सरशिप वापस लेने और 23 सितंबर से लेकर 25 सितंबर तक शो के रद्द होने के बाद आई है। शुभ का सिर्फ मुम्बई ही नहीं, पूरे भारत का दौरा रद्द हो गया है। उनके दिल्ली, हैदराबाद, बेंगलुरु सहित विभिन्न 12 शहरों में शो होने थे। बुक मॉय शो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी है। यह शो कॉर्डेलिया क्रूज पर आयोजित होना था। शुभ को 23-25 सितंबर तक मुंबई में अपना शो करना था। इसके बाद 6 अक्टूबर को चंडीगढ़ और 7 अक्टूबर को लुधियाना में भी प्रस्तुति देनी थी।

पंजाबी गायक शंकर साहनी ने भी अपना कनाडा दौरा रद्द कर दिया है। साहनी ने शुक्रवार सुबह एक वीडियो जारी करके कहा कि दोनों देशों के बीच तनाव का माहौल पैदा होने से पंजाब सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है। पंजाब और कनाडा एक-दूसरे के पूरक हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए उन्होंने निकट भविष्य में शुरू होने वाले कनाडा के सभी टूर व कार्यक्रम रद्द करने का फैसला किया है। शंकर साहनी को कनाडा में कई लाइव शो करने थे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News