Please wait

रवि दहिया एशियन गेम्स में नहीं ले पाएंगे भाग, ट्रायल्स में महाराष्ट्र के पहलवान ने हराया

ओलंपिक में रजत पदक विजेता स्टार पहलवान रवि दहिया आगामी एशियन गेम्स 2023 में भाग नहीं ले पाएंगे। रविवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में चल रहे एशियन गेम्स ट्रायल्स में दहिया 57 किग्रा भार वर्ग में महाराष्ट्र के पहलवान आतिश टोडकर से हारकर बाहर हो गए। पहलवान आतिश ने ओलंपियन दहिया को 20-8 से मात दी।

23 Jul 2023

रवि दहिया एशियन गेम्स में नहीं ले पाएंगे भाग, ट्रायल्स में महाराष्ट्र के पहलवान ने हराया

नई दिल्ली। ओलंपिक में रजत पदक विजेता स्टार पहलवान रवि दहिया आगामी एशियन गेम्स 2023 में भाग नहीं ले पाएंगे। रविवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में चल रहे एशियन गेम्स ट्रायल्स में दहिया 57 किग्रा भार वर्ग में महाराष्ट्र के पहलवान आतिश टोडकर से हारकर बाहर हो गए। पहलवान आतिश ने ओलंपियन दहिया को 20-8 से मात दी।

दहिया ने टोडकर के खिलाफ कुछ अंक बनाए, लेकिन टोडकर ने आखिर में उन्हें चित कर दिया। टोडकर ने दहिया को लगातार चकमा दिया। दहिया के पास टोडकर के दांव का कोई जवाब नहीं था। टोडकर ने शानदार खेल दिखाया और उलटफेर करते हुए शीर्ष पहलवान के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की। इसी के साथ दहिया का इस साल एशियन गेम्स में खेलने का सपना अधूरा रह गया।

रवि दहिया ने टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीता था। 2019 विश्व चैंपियनशिप में उन्हें कांस्य पदक पर कब्जा जमाया था। दहिया राष्ट्रमंडल खेल 2022 में स्वर्ण जीतने में सफल रहे थे।

एशियन गेम्स 2023 का आयोजन 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चीन के हांग्जो में किया जा रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News