Please wait

उपराष्ट्रपति ने दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

उपराष्ट्रपति ने शुभकामना संदेश में कहा कि मैं दीपावली के इस शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

11 Nov 2023

उपराष्ट्रपति ने दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

नई दिल्ली, 11 नवंबर (हि.स.)। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उपराष्ट्रपति ने शुभकामना संदेश में कहा कि मैं दीपावली के इस शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

गहरी श्रद्धा और असीम खुशी के साथ मनाई जाने वाली दीपावली अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतिनिधित्व करती है, जो आशा और सदाचार की स्थायी भावना का प्रतीक है।

दीपावली का त्योहार एक धार्मिक और सात्विक जीवन जीने और सभी परिस्थितियों में अपनी सर्वोत्तम क्षमता से अपना कर्तव्य निभाने में हमारे विश्वास की पुष्टि करता है।

यह दिवाली हमारे देश को समृद्धि और सफलता से भरे भविष्य की ओर ले जाने वाली आशा की किरण बने। इस दीपोत्सव का प्रकाश हमारे हृदय में ज्ञान, विवेक और करुणा का संचार करे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News