Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

लालू के तंज के बाद अमित शाह सहित कई मंत्रियों ने दिखाई एकजुटता, एक्स पर बदला बायो

अमित शाह ने अपने एक्स मंच में अपने नाम के साथ मोदी का परिवार जोड़ दिया। इसी तरह भाजपा अध्यक्ष ने भी अपने सोशल मीडिया मंच पर अपने नाम के साथ मोदी का परिवार जोड़ कर प्रधानमंत्री मोदी के बयान के साथ एकजुटता दिखाई है।

04 Mar 2024

लालू के तंज के बाद अमित शाह सहित कई मंत्रियों ने दिखाई एकजुटता, एक्स पर बदला बायो

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू यादव के 'परिवारवाद' वाले तंज के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और स्मृति ईरानी सहित कई पार्टी नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ एकजुटता दिखाते हुए सोशल मीडिया एक्स मंच पर अपना बायो बदल लिया।

अमित शाह ने अपने एक्स मंच में अपने नाम के साथ मोदी का परिवार जोड़ दिया। इसी तरह भाजपा अध्यक्ष ने भी अपने सोशल मीडिया मंच पर अपने नाम के साथ मोदी का परिवार जोड़ कर प्रधानमंत्री मोदी के बयान के साथ एकजुटता दिखाई है।

केन्द्रीय मंत्रियों के साथ भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा सहित कई नेताओं ने अपने बायो में मोदी का परिवार जोड़ दिया। उन्होंने एक्स पर कहा कि पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अकेले नहीं हैं, पूरा देश उनका परिवार है और हमें उन पर गर्व है। मैं हूं मोदी जी का परिवार।

उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद ने कहा था कि प्रधानमंत्री का अपना परिवार नहीं है तो हम क्या कर सकते हैं, वे सच्चे हिन्दू भी नहीं है। इस तंज पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पलटवार करते हुए पूरे देश को अपना परिवार बताया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News