Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

शराब घोटाले में BRS नेता के कविता पर अब CBI का शिकंजा, तिहाड़ में पूछताछ के बाद अरेस्ट

आम आदमी पार्टी दिल्ली में किसी भी तरह के शराब घोटाले से इनकार करती नजर आई है

11 Apr 2024

शराब घोटाले में BRS नेता के कविता पर अब CBI का शिकंजा, तिहाड़ में पूछताछ के बाद अरेस्ट

नई दिल्ली। दिल्ली के चर्चित शराब घोटाले में बीआरएस पार्टी की विधायक के कविता की भी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब सीबीआई ने के कविता को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले के कविता को इसी शराब घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच कर रही ईडी ने गिरफ्तार किया था। अब के कविता को सीबीआई के सवालों का भी सामना करना पड़ेगा। अभी तक के कविता ईडी की जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय की जांच का सामना कर रही थीं।

के कविता को हैदराबाद में उनके घर से पिछले महीने अरेस्ट किया गया था। बीआरएस की नेता और तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता की अंतरिम जमानत याचिका भी राउज एवेन्यू कोर्ट ने खारिज कर दी थी। के कविता ने अपने बेटे की परीक्षा का हवाला देते हुए जमानत की गुहार लगाई थी। 

पिछले साल 15 मार्च को के कविता को गिरफ्तार किया गया था। बुधवार को सीबीआई ने दिल्ली की अदालत को बताया कि उन्होंने तिहाड़ जेल में बीआरएस नेता के कविता से पूछताछ की है। दिल्ली की अदालत ने 5 अप्रैल को सीबीआई को इजाजत दी थी कि वो जेल में के कविता से पूछताछ कर सकती है। हालांकि, कविता ने इसे चुनौती दी थी। 

के कविता पर आरोप है कि वो इस शराब घोटाले से जुड़े उस साउथ ग्रुप की प्रमुख सदस्य हैं जिसे लेकर जांच एजेंसियों का आरोप है कि इस ग्रुप ने दिल्ली में शराब के लाइसेंस के बदले 100 करोड़ रुपये का घूस दिया था। के कविता ने मंगलवार को जेल से ही एक खत लिखा था और कहा कि केंद्रीय एजेंसियों द्वारा की जा रही इस जांच से उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है और उनकी निजता का भी उल्लंघन हुआ है। 

बता दें कि आबकारी नीति घोटाले में दिल्ली की आम आदमी पार्टी भी मुश्किलों में घिरी हुई है। AAP के राष्ट्रीय संजोयक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। इसके अलाव दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी इस केस में तिहाड़ जेल की हवा खा रहे हैं। आम आदमी पार्टी दिल्ली में किसी भी तरह के शराब घोटाले से इनकार करती नजर आई है। 

इधर दिल्ली बीजेपी की तरफ से इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा गया, 'दिल्ली एक्साइज़ पॉलिसी केस में CBI ने BRS नेता के. कविता को ED की हिरासत से गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई के इस एक्शन से अब ये साफ हो गया है की बहुत बड़े स्तर पर शराब घोटाला हुआ है और बहुत सारे पुख्ता सबूत भी जांच एजेंसियों के हाथ लग चुके हैं। शराब घोटाले के सरगना केजरीवाल और उनके भ्रष्ट सहयोगियों ने जो जाल फैला रखा था अब वे सब उसी जाल में खुद ही फंस चुके हैं।समय आ गया है, अब हिसाब हो रहा है।'

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News