Please wait

उड़ीसा रेल हादसे में बिहार के 50 की मौत, अबतक 42 शवों को भेजा गया

मौत के शिकार हुए शवों की पहचान डीएनए जांच से कराई जा रही है। बिहार के शवों को भुवनेश्वर एम्स में 12 परिजनों के डीएनए टेस्ट करवाये गये।

08 Jun 2023

उड़ीसा रेल हादसे में बिहार के 50 की मौत, अबतक 42 शवों को भेजा गया

पटना। ओडिशा रेल हादसे में अबतक बिहार के 50 लोगों की मौत हो चुकी है। मौत के शिकार हुए शवों की पहचान डीएनए जांच से कराई जा रही है। बिहार के शवों को भुवनेश्वर एम्स में 12 परिजनों के डीएनए टेस्ट करवाये गये।

मृतकों में मुजफ्फरपुर-9 मधुबनी -6, भागलपुर-7. पूर्वी चंपारण-5 पूर्णिया -2 पश्चिम चंपारण-3. नवादा-2 दरभंगा-2. जमुई -2, समस्तीपुर-3, बांका-1, बेगूसराय-1, गया-1, खगड़िया-3 सहरसा-1, सीतामढ़ी-1 एवं मुंगेर में एक है। बिहार सरकार बालासोर जिला प्रशासन से समन्वय कर शवों को उनके परिजनों भेज रही है।

अबतक मुजफ्फरपुर-9 मधुबनी - 4 भागलपुर-5 पूर्वी चम्पारण-5, पश्चिम चंपारण-2, पूर्णियां-2, नवादा-2, दरभंगा-2, जमुई -2, खगड़िया-1, समस्तीपुर-3, बांका 1, बेगूसराय-1, गया-1, मुंगेर-1, सीतामढ़ी-1 शव को उनके घर तक भेजा गया है। कुल 42 के शव ओडिशा से उनके घरों तक पहुंचाया जा चुके हैं।

रेल हादसे में घायल यात्रियों की संख्या 43 है। इसमें मुजफ्फरपुर-15 पूर्वी चम्पारण 4 बेगूसराय 2 मुंगेर-1, समस्तीपुर-1 दरभंगा-1. भागलपुर-1, नवादा 2. कैमूर-1 मधुबनी -1, खगड़िया-2, अररिया-2, पूर्णिया-1, बांका-1, सीतामढ़ी-1 में से 7 घायलों का कोई अता पता नहीं है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News