Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

ऑस्कर में भारत का डबल धमाल, नाटू-नाटू और द एलीफैंट व्हिस्परर्स ने जीता खिताब

ऑस्कर 2023 में लहराया भारत का परचम, फिल्म आरआरआर के गाने नाटू-नाटू और शॉर्ट डाक्यूमेंट्री फिल्म द एलीफैंट व्हिस्परर्स ने जीता खिताब

13 Mar 2023

ऑस्कर में भारत का डबल धमाल, नाटू-नाटू और द एलीफैंट व्हिस्परर्स ने जीता खिताब

एस एस राजामौली की 'आरआरआर' ने एक बार फिर से दुनियाभर में इतिहास रच दिया है। विदेशों में लगातार अपनी सफलता का परचम लहरा रहे नाटू-नाटू गाने को अन्य हॉलीवुड गानों के साथ 'ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023' के लिए नॉमिनेट किया गया था। अब राम चरण और जूनियर एनटीआर के इस गाने ने सभी हॉलीवुड गानों को पछाड़कर बेस्ट ओरिजिनल सांग कैटेगरी में अवॉर्ड जीता है। 

हालांकि भारत की झोली में इस बार एक नहीं बल्कि दो ऑस्कर आये। गुनीत मोंगा की शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म ने 'ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023' में अपनी सफलता का डंका बजाया। भारतीय फिल्म 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया।

भारतीयों का सीना गर्व से चौड़ा करने वाली इस फिल्म की कहानी एक दक्षिण भारत में रहने वाले कपल बोमन और बेली की है, जो एक छोटे से अनाथ हाथी को घर लाते हैं और उसका नाम रघु रखते हैं। वह अपने परिवार की तरह ही उस हाथी की देखभाल करते हैं।

'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' में इंसान और जानवर के बीच के प्यार और उनकी बॉन्डिंग को बड़ी ही खूबसूरत तरह से इस डॉक्यूमेंट्री में उतारा गया है। अगर आपने अभी तक ये शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म नहीं देखी है, तो आप ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इस फिल्म का निर्देशन कार्तिकी गोंजाल्विस ने किया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News