Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

प्रधानमंत्री मोदी ने भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु को किया नमन, डॉ. लोहिया को भी किया याद

शहीद दिवस पर देशभर के अपने परिवारजनों की ओर से उन्हें नमन और वंदन। जय हिंद!'' प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस पोस्ट में इस संबंध में एक वीडियो क्लिप भी साझा की है।

23 Mar 2024

प्रधानमंत्री मोदी ने भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु को किया नमन, डॉ. लोहिया को भी किया याद

नई दिल्ली। कृतज्ञ राष्ट्र आज (शनिवार) देश की आजादी में अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स हैंडल पोस्ट पर लिखा है, '' राष्ट्र आज मां भारती के सच्चे सपूत वीर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की शहादत को श्रद्धापूर्वक स्मरण कर रहा है। शहीद दिवस पर देशभर के अपने परिवारजनों की ओर से उन्हें नमन और वंदन। जय हिंद!'' प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस पोस्ट में इस संबंध में एक वीडियो क्लिप भी साझा की है।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक अन्य एक्स हैंडल पोस्ट में प्रखर समाजवादी चिंतक और संसद में स्वस्थ बहस को जीवंत करने वाले डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर उन्हें याद किया है। प्रधानमंत्री ने लिखा है, ''डॉ. राम मनोहर लोहिया जी को उनकी जन्म-जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। आजादी के आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने के बाद वे स्वतंत्र भारत की राजनीति के भी एक मजबूत आधारस्तंभ बने रहे। अपने प्रखर समाजवादी विचारों के लिए वे सदैव स्मरणीय रहेंगे।''

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News