Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

प्रधानमंत्री मोदी को रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

यह भारत और रूस की पुरानी और गहरी दोस्ती और आपसी विश्वास का सम्मान है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संबंध पूरी दुनिया के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।

09 Jul 2024

प्रधानमंत्री मोदी को रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मंगलवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वहां के सबसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल द फर्स्ट-कॉल से सम्मानित किया । इस सम्मान को दिए जाने की घोषणा 2019 में की गई थी। सम्मान को प्राप्त करने के बाद आभार प्रकट करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ये सिर्फ उनका नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। यह भारत और रूस की पुरानी और गहरी दोस्ती और आपसी विश्वास का सम्मान है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संबंध पूरी दुनिया के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक माहौल के संदर्भ में भारत-रूस साझेदारी अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। दोनों देशों का मानना है कि वैश्विक स्थिरता और शांति के लिए निरंतर प्रयास किये जाने चाहिए। आने वाले समय में
हम इस दिशा में मिलकर काम करेंगे। रूसी राष्ट्रपति के दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने में योगदान को उल्लेखित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले ढाई दशकों में उनके कारण भारत-रूस संबंध सभी दिशाओं में मजबूत हुए हैं और इन्होंने हर बार नई ऊंचाइयों को छुआ है। दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों की उनके द्वारा रखी गई नींव समय के साथ और मजबूत हुई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News