Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

प्रधानमंत्री ने ब्रिटेन प्रधानमंत्री और ब्राजील के राष्ट्रपति से की मुलाकात

दोनों नेताओं ने भारत-यूके एफटीए वार्ताओं में प्रगति का जायजा लेने सहित अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा की।

21 May 2023

प्रधानमंत्री ने ब्रिटेन प्रधानमंत्री और ब्राजील के राष्ट्रपति से की मुलाकात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान हिरोशिमा में मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-यूके एफटीए वार्ताओं में प्रगति का जायजा लेने सहित अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा की।

विदेश मंत्रालय के अनुसार नेताओं ने व्यापार और निवेश, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, उच्च शिक्षा तथा दोनों देश के नागरिकों के बीच संबंध जैसे व्यापक क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने पर सहमति व्यक्त की। भारत की चल रही जी-20 अध्यक्षता पर भी चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने कहा कि वे जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली में प्रधानमंत्री सुनक का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।

वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान हिरोशिमा में ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात थी।

विदेश मंत्रालय के अनुसार उन्होंने अपनी रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा की और इसे और प्रगाढ़ करने के तरीकों पर चर्चा की। इसमें विशेष रूप से रक्षा उत्पादन, व्यापार, फार्मास्यूटिकल्स, कृषि, डेयरी व पशुपालन और जैव-ईंधन व स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र शामिल रहे।

दोनों नेताओं ने दोनों देशों के व्यापारिक नेताओं की एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया। नेताओं ने क्षेत्रीय विकास पर विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने बहुपक्षीय प्लेटफार्मों में निरंतर सहयोग के महत्व और बहुपक्षीय संस्थानों में सुधार की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता पर बल दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वे इस वर्ष सितंबर में जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत में राष्ट्रपति लूला का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News