Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

नहीं रुक रही पठान की रफ़्तार, 28 दिन बाद भी हो रही है बम्पर कमाई

पठान ने इंडिया में ग्रॉस अब तक 620 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म ने सिर्फ हिंदी भाषा में ही 500.8 करोड़ की लगभग कमाई की है। अन्य भाषाओ जैसे तमिल में इस फिल्म ने 5.78 करोड़ और तेलुगु ने 12.19 करोड़ की टोटल कमाई की है।

22 Feb 2023

नहीं रुक रही पठान की रफ़्तार, 28 दिन बाद भी हो रही है बम्पर कमाई

बॉलीवुड के बादशाह शाह रुख खान की फिल्म 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर लगातार दमदार बिजनेस कर रही है। इस फिल्म से शाह रुख खान ने चार साल बाद बिग स्क्रीन पर वापसी की, लेकिन उनका एक लंबे इंतजार के बाद आना सफल रहा। हाल ही में फिल्म ने 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर बाहुबली को पछाड़ दिया है।

पठान ने जहां चौथे सोमवार को 1.2 करोड़ की कमाई की, तो वहीं दूसरी तरफ 28वें दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी सी बढ़ोतरी देखने को मिली। शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ने मंगलवार को हिंदी बॉक्स ऑफिस पर टोटल 1.13 करोड़ की हिंदी बॉक्स ऑफिस पर कमाई की है। 500 करोड़ का आंकड़ा पहले ही पार कर चुकी शाह रुख खान की इस फिल्म ने अब तक इंडिया में नेट 518.05 करोड़ की कमाई कर ली है।

शाह रुख खान भले ही बॉलीवुड के सुपरस्टार हो, लेकिन दुनियाभर में अलग-अलग देशो में उनके फैंस हैं। उनकी इस फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषा में भी रिलीज किया गया। इस फिल्म ने सिर्फ हिंदी भाषा में ही 500.8 करोड़ की लगभग कमाई की है। अन्य भाषाओ जैसे तमिल में इस फिल्म ने 5.78 करोड़ और तेलुगु ने 12.19 करोड़ की टोटल कमाई की है।

यशराज बैनर तले बनी इस स्पाई थ्रिलर फिल्म ने इंडिया में ग्रॉस अब तक 620 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। तीन वीकेंड लगातार पठान के लिए लकी साबित हुए। पठान में शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण के अलावा जॉन अब्राहम ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। आपको बता दें की ये सलमान खान की फिल्म 'टाइगर-3' का क्रॉसओवर है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News