वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
जैसलमेर में राष्ट्रपति मुर्मू 'लखपति दीदी सम्मेलन' में शिरकत करने के साथ स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बैंक की ओर से 100 करोड़ रुपये का ऋण, 40 करोड़ की आजीविका संवर्धन सहायता और राजस्थान महिला निधि ऋण के 10 करोड़ की राशि के चेक वितरित किए।
जोधपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को जैसलमेर के दौरे पर रहीं। यहां पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में सेना के जवानों से रूबरू होने के बाद उन्होंने जैसलमेर के पूनम सिंह स्टेडियम में पहुंच कर लखपति दीदी कार्यक्रम में शिरकत की। हजारों स्वावलंबी महिलाओं को एक साथ देखकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जहां खुशी से लबरेज नजर आईं, वहीं कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं के चेहरे पर भी खुशी देखी गई। इस दौरान राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व कृषि मंत्री कैलाश चौधरी भी मौजूद रहे।
जैसलमेर में राष्ट्रपति मुर्मू 'लखपति दीदी सम्मेलन' में शिरकत करने के साथ स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बैंक की ओर से 100 करोड़ रुपये का ऋण, 40 करोड़ की आजीविका संवर्धन सहायता और राजस्थान महिला निधि ऋण के 10 करोड़ की राशि के चेक वितरित किए। राष्ट्रपति ने महिलाओं द्वारा लगाई गई स्टॉल्स की भी जानकारी ली।
उल्लेखनीय है कि,राष्ट्रपति मूर्मू आज अपने एक दिवसीय दौरे पर जैसलमेर पहुंचीं। यहां पहुंचने पर राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनकी अगवानी की। इस मौके पर विधायक प्रताप पुरी और छोटू सिंह भी मौजूद रहे।
अपने एक दिवसीय दौरे में उन्होंने पोकरण आर्मी रेंज के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सेना के जवानों और अधिकारियों से फीडबैक लेने के साथ ही हर परिस्थितियों में सीमा की रक्षा के लिए मुस्तैद रहने वाले सेना के जवानों का हौसला भी बढ़ाया।