वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन जवानों के मनोबल में वृद्धि करते हैं, और उन्हें यह अहसास कराते हैं कि देश की जनता उनके साथ खड़ी है।
कोलकाता। 19 अगस्त 2024 को पुष्करलाल केडिया स्काउट्स एंड गाइड्स ग्रुप द्वारा सीमा सुरक्षाबल 118 बटालियन के मुख्यालय, आलम-बाज़ार में रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन किया गया। ग्रुप के सदस्यों ने बीएसएफ के जवानों को राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन जवानों के मनोबल में वृद्धि करते हैं, और उन्हें यह अहसास कराते हैं कि देश की जनता उनके साथ खड़ी है।
कार्यक्रम के दौरान जवानों ने अपने अनुभव साझा किए, जिसमें उन्होंने बताया कि इस प्रकार के आयोजन उनके आत्मबल को बढ़ाते हैं और परिवार से दूर रहकर भी उन्हें स्नेह और अपनापन महसूस होता है।
कार्यक्रम के संयोजक गणेश सिंह ने देश के सीमा प्रहरियों बीएसएफ के जवानों को धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम में बीएसएफ 118 बटालियन के अधिकारी एसएम साहेब सिंह, बीएसओ रामानुज शर्मा, एसआई (एलओ) गणेश दत्त गौतम, और एसआई प्रशांत गोस्वामी उपस्थित रहे। एसआई गणेश दत्त गौतम ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रसिद्ध समाजसेवी किशन भोजक, संस्था के संरक्षक राजेश तिवारी, कोमल तिवारी, पवन तिवारी, किशन कुमार झा, रोहित झा, त्रिपुरारी झा, चांदनी मिश्रा, अभिषेक झा और अभि शर्मा समेत स्काउट-गाइड एवं रोवर का योगदान सराहनीय रहा।