Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आरजी कर अस्पताल में सीआईएसएफ ने संभाली सुरक्षा की जिम्मेदारी

सीआईएसएफ के इस दल में महिला जवान भी हैं, जिन्होंने अस्पताल के प्रशासनिक भवन के सामने एकत्र होकर अपनी जिम्मेदारियां तय कीं। यहां 150 कर्मियों की तैनाती होनी है।

22 Aug 2024

आरजी कर अस्पताल में सीआईएसएफ ने संभाली सुरक्षा की जिम्मेदारी

कोलकाता। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की एक बड़ी टुकड़ी ने गुरुवार को आरजी कर अस्पताल की सुरक्षा संभाल ली। सीआईएसएफ के इस दल में महिला जवान भी हैं, जिन्होंने अस्पताल के प्रशासनिक भवन के सामने एकत्र होकर अपनी जिम्मेदारियां तय कीं। यहां 150 कर्मियों की तैनाती होनी है।

मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई के दौरान अस्पताल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीआईएसएफ की तैनाती का आदेश दिया गया था। इसके तुरंत बाद बुधवार को सीआईएसएफ के अधिकारी आरजी कर अस्पताल पहुंचे और अस्पताल प्रशासन से चर्चा की। सीआईएसएफ के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल के प्रताप सिंह के नेतृत्व में इस दल ने सुरक्षा योजना तैयार की और अस्पताल परिसर का दौरा किया।

बुधवार रात को भी सीआईएसएफ के अधिकारी अस्पताल में मौजूद थे और उन्होंने अस्पताल प्रशासन के साथ विस्तृत चर्चा की। इसके बाद तय किया गया कि आरजी कर अस्पताल में दो कंपनियों की सीआईएसएफ टुकड़ी तैनात होगी, जिसमें करीब 151 जवान होंगे।

उल्लेखनीय है कि नौ अगस्त को आरजी कर अस्पताल के आपातकालीन विभाग के चौथी मंजिल पर स्थित सेमिनार हॉल में एक महिला चिकित्सक का शव बरामद हुआ था। उस महिला चिकित्सक के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या की गई थी, जिसके बाद पूरे देश में आक्रोश फैल गया। देशभर के चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी सुरक्षा की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इस बीच, 14 अगस्त की रात को आरजी कर अस्पताल पर एक समूह द्वारा हमला किया गया, जिसमें अस्पताल के आपातकालीन विभाग में तोड़फोड़ की गई थी। इसी के बाद सुप्रीम कोर्ट ने अस्पताल में सीआईएसएफ की तैनाती का आदेश दिया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आरजी कर अस्पताल में सीआईएसएफ ने संभाली सुरक्षा की जिम्मेदारी
सीआईएसएफ के इस दल में महिला जवान भी हैं, जिन्होंने अस्पताल के प्रशासनिक भवन के सामने एकत्र होकर अपनी जिम्मेदारियां तय कीं। यहां 150 कर्मियों की तैनाती होनी है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News