Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

राहुल गांधी बोले- जो खुद को हिंदू कहते हैं, वही हिंसा-हिंसा करते हैं, लोकसभा में मचा हंगामा

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि संविधान पर संगठित हमले हो रहे हैं

01 Jul 2024

राहुल गांधी बोले- जो खुद को हिंदू कहते हैं, वही हिंसा-हिंसा करते हैं, लोकसभा में मचा हंगामा

नई दिल्ली। दो दिन के अवकाश के बाद आज फिर से लोकसभा और राज्यसभा का सत्र शुरू हुआ। केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग, नीट और अग्निपथ जैसे मुद्दों को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा। इस दौरान दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि संविधान पर संगठित हमले हो रहे हैं। 
लोकसभा में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। विपक्ष के नेता राहुल गांधी बोलने के लिए खड़े हुए तो सत्तापक्ष के सदस्यों ने 'भारत माता की जय' के नारे लगाए। राहुल को अपना भाषण बीच में ही रोकना पड़ा। स्पीकर भी खामोश रहे। इसके बाद मोदी-मोदी के नारे गूंजने लगे। स्पीकर कभी बाएं देखते, कभी दाएं देखते। राहुल ने जय संविधान कहा और विपक्ष में हंसी की लहर दौड़ गई।. राहुल ने पीछे मुड़कर कहा- कॉपी है? 

आपको बता दें कि राष्ट्रपति के अभिभाषण को लेकर लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में 21-21 घंटे की चर्चा होगी, इसके लिए भाजपा को आठ घंटे तक की समय सीमा दी गई है। 

उन्होंने आगे कहा, सरकार के आदेश पर मुझे निशाना बनाया गया। मेरे खिलाफ झूठे केस दर्ज किए गए। मुझसे ईडी ने पूछताछ की। इससे अधिकारी तक हैरान थे। इतना ही नहीं इंडिया के नेताओं को जेल में रखा गया।'
उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में संविधान पर लगातार हमले हुए हैं। जिसने भी.. इसके बाद फिर शोर बढ़ गया। सत्तापक्ष के सदस्यों ने विरोध जताया तो विपक्ष के लोग भी खड़े हो गए। राहुल ने कहा- अभी वॉर्मअप हो रहा है। हममें से कई पर निजी हमले हुए। हम में से कई नेता अब भी जेल हैं। न केवल विपक्ष बल्कि कोई भी जो सत्ता के केंद्रीकरण, पैसे के केंद्रीकरण, दलित-अल्पसंख्यक पर दमन का विरोध करने वाले को कुचला गया। मुझ भी हमले हुए, सरकार के निर्देश पर, जाहिर है पीएम के द्वारा. 20 से ज्यादा केस, 2 साल जेल की सजा, घर लिया गया, कोई समस्या नहीं। जानबूझकर गाली दी गई और अटैक किए गए। 55 घंटे ईडी ने पूछताछ की गई। 
इसके बाद राहुल ने शंकर भगवान की तस्वीर दिखाई। स्पीकर ने रोका और एक मिनट रुकने के लिए कहा। स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि आपने सवाल उठाया। आपके माननीय सदस्यगण 352 का नियम बता रहे थे। आपने कहा कि नियम प्रक्रिया से सदन चलना चाहिए। नियम में कोई भी प्लेकार्ड या तस्वीर नहीं दिखाया जा सकता। 
राहुल ने सवाल किया, 'क्या इस सदन में शिवजी की फोटो दिखाना मना है? आप बस ये बता दीजिए। शिव जी का चित्र इस सदन में मना है। अगर मैं कह रहा हूं कि मुझे इनसे प्रोटेक्शन मिली लेकिन आप मुझे रोक रहे हैं. इसके बाद मेरे पास और चित्र हैं, मैं सब दिखाना चाहता था। पूरा हिंदुस्तान इस चित्र को जानता समझता है। मैं इस तस्वीर को क्यों लाया क्योंकि इस तस्वीर में आइडिया टू डिफेंड है। शिवजी के गले में सांप हैं, इसके पीछे का मकसद है किसी ने डरना नहीं चाहिए।'

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News