Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

खाटू श्याम से लौट रहे परिवार की कार हाइवे पर बस से भिड़ी, छह लोगों की मौत

राजस्थान में भरतपुर के रूपवास इलाके में रविवार आधी रात बाद एक बजे हाइवे पर दो सांड सामने आने से बेकाबू हुई बस और कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पति-पत्नी, उनके बेटे-बेटी शामिल हैं। कार सवार लोग खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे थे।

11 Sep 2023

खाटू श्याम से लौट रहे परिवार की कार हाइवे पर बस से भिड़ी, छह लोगों की मौत

जयपुर। राजस्थान में भरतपुर के रूपवास इलाके में रविवार आधी रात बाद एक बजे हाइवे पर दो सांड सामने आने से बेकाबू हुई बस और कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पति-पत्नी, उनके बेटे-बेटी शामिल हैं। कार सवार लोग खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे थे।

थाना अधिकारी बनी सिंह ने बताया कि हादसे में कार सवार हरेंद्र सिंह (32) पुत्र हेतरात निवासी निहालगंज-धौलपुर, हरेंद्र की पत्नी ममता (30), बेटी जान्हवी (6), उसके साढू संतोष (37) पुत्र सोवरन निवासी खरगपुर धौलपुर, संतोष की पत्नी सुधा (35) और बेटे अनुज (5) की मौत हो गई। वहीं हरेंद्र की बड़ी बेटी आयशा (16) और ए साल का बेटा कान्हा, संतोष का बड़ा बेटा भावेश (15) घायल हो गए। भरतपुर के राजट्रोमा अस्पताल में आयशा और भावेश का इलाज चल रहा है। कान्हा को मामूली खरोंच आई, जिसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

इस पुलिस अधिकारी ने बताया कि हरेंद्र और संतोष का परिवार कार से धौलपुर से नौ सितंबर की रात खाटूश्याम के दर्शन करने गया था। रविवार को वे दर्शन कर लौट रहे थे। कार को हरेंद्र ड्राइव कर रहा था। नेशनल हाइवे 123 पर रूपवास इलाके के खानसूरजापुर गांव के पास सड़क पर सांड आ गए। इससे बेकाबू होकर बस और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो सांडों की भी मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह पिचक गई। बस का एक हिस्सा धंस गया। हादसे के बाद हाइवे पर जाम लग गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाइवे से हटवाकर जाम खुलवाया गया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News