Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

राजस्थान में महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मुद्दे पर नड्डा बोले- सूबे में कानून व्यवस्था ध्वस्त

राजस्थान में महिला को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाने की घटना की निंदा करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर हमला बोला है। नड्डा ने एक्स पर कहा कि राजस्थान के प्रतापगढ़ का वीडियो चौंकाने वाला है।

02 Sep 2023

राजस्थान में महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मुद्दे पर नड्डा बोले- सूबे में कानून व्यवस्था ध्वस्त

नई दिल्ली। राजस्थान में महिला को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाने की घटना की निंदा करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर हमला बोला है। नड्डा ने एक्स पर कहा कि राजस्थान के प्रतापगढ़ का वीडियो चौंकाने वाला है। इससे भी बुरी बात यह है कि राजस्थान में शासन व्यवस्था पूरी तरह से नदारद है। मुख्यमंत्री और मंत्री गुटीय झगड़ों को निपटाने में व्यस्त हैं, और बचा हुआ समय दिल्ली में एक राजवंश को खुश करने में व्यतीत हो रहा है।

उन्होंने कहा कि इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि राज्य में महिला सुरक्षा के मुद्दे को पूरी तरह से नजरअंदाज किया जा रहा है। आए दिन महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न की कोई न कोई घटना सामने आती रहती है। राजस्थान की जनता राज्य सरकार को सबक सिखाएगी।

उल्लेखनीय है कि महिला के ससुराल वालों ने कथित तौर पर उसका अपहरण कर लिया और उसे अपने गांव ले गए, जहां उसे पीटा गया और निर्वस्त्र कर घुमाया गया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News