Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

लोकसभा चुनाव को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, 1200 दागियों से भरवाया बांड

उन सभी लोगों को पुलिस ने नोटिस भेजकर थानों में बुलाया। चुनाव के दौरान माहौल नहीं बिगाड़ेंगे और न बिगड़ने देने का सभी से बांड भरवाया गया।

29 Apr 2024

लोकसभा चुनाव को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, 1200 दागियों से भरवाया बांड

रांची। लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके संपन्न कराने के लिए रांची पुलिस अलर्ट है। उसने रांची और इसके आसपास के इलाकों से वैसे 1200 लोगों को चिह्नित किया है, जो प्रत्यक्ष या फिर अप्रत्यक्ष रूप से किसी विवाद में शामिल रहे हैं। उन सभी लोगों को पुलिस ने नोटिस भेजकर थानों में बुलाया। चुनाव के दौरान माहौल नहीं बिगाड़ेंगे और न बिगड़ने देने का सभी से बांड भरवाया गया।

एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने फरवरी माह में ही जिले के सभी थानेदारों को निर्देश दिया था कि माहौल बिगाड़ने वालों वैसे लोग जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल रहते हैं, उन्हें चिन्हित कर उनकी सूची बनाकर गोपनीय शाखा को उपलब्ध कराएं, सभी थानेदारों ने अप्रैल माह में सूची तैयार कर एसएसपी को सौंपी। इसी आधार पर थानेदारों द्वारा भेजे गए नामों की सूची की जांच की गई। इसमें से 1200 लोगों को चिन्हित किया गया। उन सभी को थाना स्तर से पहले नोटिस भेजा गया। उसके बाद उन्हें थाना बुलाकर बांड भरवाया गया है।

वहीं दूसरी तरफ लोकसभा चुनाव को लेकर दागी और संदिग्ध चरित्र के लोगों के खिलाफ भी रांची पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसके तहत जिलेभर में 23 सौ लोगों को सीआरपीसी की धारा 107 के तहत नोटिस किया गया है। इसमें अधिकतर संदिग्ध चरित्र के लोग शामिल है।

एसएसपी चन्दन सिन्हा रविवार देर रात तक राजधानी रांची के सभी थानेदारों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने बताया कि जिला में होने वाले लोकसभा चुनाव को बिना किसी बाधा के संपन्न कराने के लिए दबंग, दागी तथा संदिग्ध चरित्र के लोगों को चिहित करके उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई शुरू की गई है। बूथवार भी लोगों को चिहिन्त किया जा रहा है, जो पहले हुए चुनाव के दौरान माहौल खराब कर चुके हैं।

एसएसपी ने बताया कि बांड भरने के बाद अगर कोई व्यक्ति आशांति फैलाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।ऐसे व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। इसके अलावा सभी थाना प्रभारी को वारंटी की गिरफ्तारी, नशे के सौदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ-साथ आपराधिक वारदातों पर पूरी तरह से नकेल कसने की हिदायत दी गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News