Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

रूस के शीर्ष समाचार पत्र को बंद करने के फैसले पर अदालत ने लगाई मुहर

रूस के शीर्ष स्वतंत्र समाचार पत्र को प्रशासन द्वारा बंद कर उसका लाइसेंस रद्द करने के फैसले को मास्को की एक अदालत ने सही ठहराया है। यह समाचार पत्र वर्षों से क्रेमलिन के प्रति आलोचनात्मक रवैया अपनाए हुए था।

08 Feb 2023

रूस के शीर्ष समाचार पत्र को बंद करने के फैसले पर अदालत ने लगाई मुहर

मास्को। रूस के शीर्ष स्वतंत्र समाचार पत्र को प्रशासन द्वारा बंद कर उसका लाइसेंस रद्द करने के फैसले को मास्को की एक अदालत ने सही ठहराया है। यह समाचार पत्र वर्षों से क्रेमलिन के प्रति आलोचनात्मक रवैया अपनाए हुए था।

प्रशासन द्वारा पिछले साल बंद किए जाने से पहले तक रूस के सबसे प्रतिष्ठित स्वतंत्र अखबार रहे नोवाया गजट के खिलाफ मास्को सिटी कोर्ट का यह फैसला ऐसे वक्त में आया है, जबकि रूस-यूक्रेन युद्ध का एक साल पूरा होने वाला है।

अदालत ने मास्को की जिला अदालत के सितंबर के फैसले के खिलाफ नोवाया गजट की अपील खारिज कर दी। जिला अदालत ने अपने आदेश में नोवाया गजट का लाइसेंस रद्द करने वाली रूस के मीडिया नियामक की याचिका को मंजूरी दी थी।

नियामक ने अखबार पर समय पर अपना न्यूजरूम चार्टर प्रशासन को देने में असफल रहने का आरोप लगाया था और दावा किया था कि नोवाया गजट ने इससे इनकार करते हुए इसे स्वतंत्र आवाज को दबाने का प्रशासन का प्रयास बताया था।

अखबार के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता प्रधान संपादक दमित्रि मुरातोव ने मंगलवार को आए फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि यह उन मुट्ठी भर लोगों के हित में है जो देश को सिर्फ प्रोपगेंडा दिखाना चाहते हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News