Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

यू्क्रेन ने की व्लादिमीर पुतिन के कत्ल की कोशिश, हमने फेल किए दो ड्रोन अटैक: रूस

हमले में दो ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था। रूस ने कहा है कि वह इस हमले को एक "सुनियोजित आतंकवादी कार्रवाई" मानता है। 

03 May 2023

यू्क्रेन ने की व्लादिमीर पुतिन के कत्ल की कोशिश, हमने फेल किए दो ड्रोन अटैक: रूस

रूस ने यूक्रेन पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या की कोशिश का आरोप लगाया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने रूसी समाचार एजेंसियों के हवाले से ये जानकारी दी। आरोप है कि यूक्रेन ने पुतिन की हत्या के उद्देश्य से रूसी राजधानी मास्को में कुछ घातक ड्रोन भेजे थे। हालांकि इन ड्रोन्स को बीच में ही मार गिराया गया। रूस ने कहा कि यूक्रेन ने पुतिन की हत्या के उद्देश्य से क्रेमलिन पर ड्रोन हमले करने का प्रयास किया था। यूक्रेन का यह प्रयास सफल नहीं रहा। हमले में दो ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था। रूस ने कहा है कि वह इस हमले को एक "सुनियोजित आतंकवादी कार्रवाई" मानता है। 

रूस के हवाले से समाचार एजेसियों ने बताया कि रूसी सुरक्षा बलों ने दोनों यूक्रेनी ड्रोनों को निष्क्रिय कर दिया था। रूस ने कहा कि व्लादिमीर पुतिन को कुछ नहीं हुआ है और न ही उस इमारतों को कोई भौतिक क्षति पहुंची है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में क्रेमलिन के ऊपर धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के इस बयान से कुछ समय पहले, मॉस्को शहर के अधिकारियों ने राजधानी में ड्रोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया था। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार रूस ने यह भी कहा कि इस घटना के बावजूद 9 मई की विजय दिवस परेड मास्को में पहले से तय कार्यक्रम के तहत आयोजित होगी। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News