Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

रोहित शर्मा ने केपटाउन की पिच पर उठाए सवाल, बोले- पिच देखकर रेटिंग दो, देश देखकर नहीं

उन्होंने कहा है कि भारत में आकर खेलते हो तो कहते हो कि पहले दिन से ही टर्न हो रहा है। आप पिच को देखकर रेटिंग दो, देश को देखकर नहीं। रोहित ने वर्ल्ड कप 2023 फाइनल की पिच का भी जिक्र किया। 

04 Jan 2024

रोहित शर्मा ने केपटाउन की पिच पर उठाए सवाल, बोले- पिच देखकर रेटिंग दो, देश देखकर नहीं

केपटाउन। केपटाउन के न्यूलैंड्स में साउथ अफ्रीका और भारत के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला गया। पहले दिन ही इस मैच में 23 विकेट गिर गए थे। दूसरे दिन 10 विकेट और गिरे और मैच समाप्त हो गया। गेंदों के लिहाज से ये टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का सबसे छोटा मैच था। ऐसे में पिच पर सवाल उठने लाजमी हैं, क्योंकि इतने कम समय में पांच दिनों का मैच डेढ़ दिन में खत्म हो जाएगा तो सवाल उठेंगे ही। यही वजह है कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी इसमें पीछे नहीं रहे। उन्होंने कहा है कि भारत में आकर खेलते हो तो कहते हो कि पहले दिन से ही टर्न हो रहा है। आप पिच को देखकर रेटिंग दो, देश को देखकर नहीं। रोहित ने वर्ल्ड कप 2023 फाइनल की पिच का भी जिक्र किया। 

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के तहत खेली गई इस टेस्ट सीरीज को 1-1 से बराबर करने के बाद रोहित शर्मा प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए और उन्होंने तमाम सवालों के जवाब दिए। इसी दौरान पिच को लेकर उन्होंने कहा, "आप सभी ने देखा कि इस मैच में क्या हुआ। मुझे इस पिच पर खेलने में कोई दिक्कत तब तक नहीं है, जब तक आप वहां आकर अपना मुंह बंद मत रखो। यहां पर खेलने में खतरा था, चैलेंज था, पिच पर क्रैक्स थे। आप भारत में आकर भी चैलेंज फेस करो। भारत में पहले दिन से ही ट्रैक टर्न करने पर कहते हैं कि पिच से धूल उड़ रही है। विश्व कप फाइनल में शतक लगा और उस पिच को खराब (बिलो एवरेज) बताया। आप पिच देखकर रेटिंग दो देश को देखकर नहीं।" 

उन्होंने आगे कहा, "सिराज का मैजिक कुछ ऐसा है जो आपको अक्सर देखने को नहीं मिलता है। हमने इसे सरल रखा और पिच ने हमारे लिए बाकी काम कर दिया। तुम्हें अभी भी आकर यह करना होगा। सिराज और बुमराह, मुकेश और प्रसिद्ध को श्रेय जाता है कि उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया।" इस मैच की बात करें तो पहले दिन 55 रन पर ही मेजबान साउथ अफ्रीका की टीम ढेर हो गई थी। इसके बाद जब टीम इंडिया बल्लेबाजी करने उतरी तो 153 रन बना सकी। हालांकि, 4 विकेट भी 153 रन पर गिरे थे और अगले 6 विकेट गिरे तो टीम एक भी रन नहीं जोड़ पाई। इसके बाद साउथ अफ्रीका की टीम दूसरी पारी में 176 रन बनाकर ढेर हो गई और भारत ने 79 रनों का लक्ष्य 7 विकेट रहते हासिल कर लिया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News