Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

टीवी पर भिड़ेंगे सलमान-कंगना, 5 अक्टूबर से प्रसारित होगा बिग बॉस और लॉकअप

रिपोर्ट के मुताबिक कंगना के शो लॉकअप का दूसरा सीजन 5 अक्टूबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शुरू होने की संभावना है। इस बीच सलमान खान के शो को लेकर यह भी खबर आ रही है कि इस शो का प्रीमियर 5 अक्टूबर से होगा।

22 Aug 2024

टीवी पर भिड़ेंगे सलमान-कंगना, 5 अक्टूबर से प्रसारित होगा बिग बॉस और लॉकअप

लोकप्रिय टीवी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' खत्म होने के साथ ही दर्शक 'बिग बॉस सीजन 18' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान के शो को लेकर फैंस काफी उत्सुक हैं। जहां एक तरफ सलमान के शो की चर्चा हो रही है तो वहीं अब 'पंगा क्वीन' कंगना रनौत के शो 'लॉकअप सीजन 2' की चर्चा भी जोर पकड़ रही है। कहा जा रहा है कि कंगना के शो 'लॉकअप' का दूसरा सीजन भी जल्द ही शुरू हो सकता है। इस मौके पर हम कंगना रनौत और सलमान खान के बीच टीवी पर सबसे बड़ी भिड़ंत भी देखेंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक कंगना के शो लॉकअप का दूसरा सीजन 5 अक्टूबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शुरू होने की संभावना है। इस बीच सलमान खान के शो को लेकर यह भी खबर आ रही है कि इस शो का प्रीमियर 5 अक्टूबर से होगा। हालाँकि, ये तारीखें अभी तय नहीं की गई हैं लेकिन अगर ऐसा हुआ तो दर्शकों को टीवी जगत की सबसे बड़ी लड़ाई देखने को मिलेगी।

सलमान के शो बिग बॉस का अपना एक बड़ा फैन बेस है। बिग बॉस के अब तक 17 सीजन दर्शकों के सामने आ चुके हैं। तो वहीं कंगना के शो लॉकअप का पहला सीजन 2022 में दर्शकों के सामने आया। इसके बाद 2024 में इसका दूसरा सीजन चर्चा में है। कंगना के शो को खूब प्यार मिला है। 'लॉकअप सीजन 1' के विजेता मुनव्वर फारूकी थे। इसके बाद मुनव्वर ने ' बिग बॉस सीजन 17' की ट्रॉफी भी अपने नाम की । इसके बाद मुनव्वर काफी चर्चा में रहे थे।

फिलहाल छोटे पर्दे की दुनिया में 'बिग बॉस 17' को लेकर खूब चर्चा हो रही है। इस सीजन में कौन हिस्सा लेगा इसे लेकर भी तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। 'बिग बॉस' के इस नए सीजन में हिस्सा लेने वाले कुछ नामों की चर्चा भी शुरू हो गई है। इन नामों में अर्जुन बिजलानी, शोएब इब्राहिम, दीपिका आर्य और मानसी श्रीवास्तव शामिल हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


टीवी पर भिड़ेंगे सलमान-कंगना, 5 अक्टूबर से प्रसारित होगा बिग
रिपोर्ट के मुताबिक कंगना के शो लॉकअप का दूसरा सीजन 5 अक्टूबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शुरू होने की संभावना है। इस बीच सलमान खान के शो को लेकर यह भी खबर आ रही है क





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News