Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic

नहीं रहे सतीश कौशिक, 67 की उम्र में अभिनेता में ली अंतिम सांस

अनुपम खेर ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम लग गया। उन्होंने आगे कहा कि सतीश के बिना जीवन पहले की तरह कभी नहीं रहेगी।

09 Mar 2023

नहीं रहे सतीश कौशिक, 67 की उम्र में अभिनेता में ली अंतिम सांस

बॉलीवुड से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। प्रसिद्ध अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक का गुरुवार तड़के निधन हो गया। उनके करीबी दोस्त अनुपम खेर ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम लग गया। उन्होंने आगे कहा कि सतीश के बिना जीवन पहले की तरह कभी नहीं रहेगी।

Image

सतीश कौशिक का जन्म 13 अप्रैल 1956 को हरियाणा में हुआ था। उन्होंने 1972 में दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा और फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से भी पढ़ाई की। बता दें की दो दिन पहले ही सतीश कौशिक जावेद अख्तर की होली पार्टी में शामिल हुए थे और वहां जमकर होली खेली थी।

Image

सतीश कौशिक को 'मिस्टर इंडिया' मूवी में कैलेंडर का किरदार निभाकर पहचान मिली थी। इसके बाद वो कई फिल्मों में साइड रोल में नजर आए। उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से सभी के दिलों में जगह बना ली। उन्हें 'राम लखन' और 'साजन चले ससुराल' मूवीज के लिए बेस्ट कॉमेडियन का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। वो इस समय कंगना रनौत की मूवी 'इमरजेंसी' में काम कर रहे थे।

Satish Kaushik's New Restaurant 'Calendar's Kitchen' Is Making Us Nostalgic  About Mr. India

कंगना रनौत ने भी सतीश कौशक के निधन पर शोक जताया। कंगना ने सतीश कौशिक के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- इस भयानक खबर से उठी, वह मेरे सबसे बड़े चीयरलीडर थे, एक बहुत ही सफल अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक जी व्यक्तिगत रूप से भी बहुत दयालु और सच्चे इंसान थे, मुझे उन्हें इमरजेंसी में निर्देशित करना बहुत पसंद था। उनकी कमी खलेगी, ओम शांति।

Image

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News