Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सोनभद्र: तीर्थ यात्रियों से भरी बस पलटी, 25 घायल

बस जैसे ही बुधवार की रात्रि 02:15 बजे सोनभद्र जनपद में मारकुंडी घाटी के दूसरे मोड़ पर पहुंची तभी एकाएक अनियंत्रित होकर पलट गई।

15 Feb 2024

सोनभद्र: तीर्थ यात्रियों से भरी बस पलटी, 25 घायल


सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मारकुंडी घाटी में बुधवार की मध्य रात्रि में बस्ती जिले से तीर्थ यात्रियों को लेकर रामेश्वरम जा रही डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे उसमें सवार 25 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बस्ती जिले से एक डबल डेकर बस में 65 तीर्थ यात्री सवार होकर रामेश्वरम दर्शन करने के लिए जा रहे थे। बस जैसे ही बुधवार की रात्रि 02:15 बजे सोनभद्र जनपद में मारकुंडी घाटी के दूसरे मोड़ पर पहुंची तभी एकाएक अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रॉबर्ट्सगंज कोतवाली व गुरमा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से चतुर्भुज (40), निर्मला (55), श्रीकांति (60), भीम उपाध्याय (32), पुजारी शर्मा (62), सुभाष राय (61), सावित्री बोईन (60), रामसकल (65), शंभू (65), दयाराम (56), कृष्णा (65), सूर्यनारायण (65), प्रमिला (60), शीला, विजय, रामचंद्र, रविंद्र नाथ, कमलावती, विवेक (19), कपिल मुनि, जनक, गिरिजेश, मांडवी, नेबुलाल व सरोज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चतुर्भुज की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। जबकि बाकी तीर्थ यात्रियों का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

रॉबर्ट्सगंज थाना प्रभारी शिव प्रकाश वर्मा ने बताया कि एक डबल डेकर बस में कुल 65 यात्री सवार थे, जो दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में 25 लोग घायल हुए हैं, जिसमें तीन यात्रियों को अधिक चोटें आई हैं। सभी तीर्थ यात्री बस्ती जिले से रामेश्वरम दर्शन करने के लिए जा रहे थे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News