गुजरात फ्रेंचाइजी द्वारा डब्ल्यूपीएल नीलामी में डॉटिन को 60 लाख रुपये में खरीदा गया था, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से कुछ दिन पहले, उसका नाम टीम से गायब हो गया
महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के मौजूदा उद्घाटन सत्र की शुरुआत से ठीक पहले वेस्टइंडीज की हरफनमौला खिलाड़ी डिआंड्रा डॉटिन को मेडिकल आधार पर गुजरात जायंट्स की टीम से बाहर कर दिया गया था, लेकिन 31 वर्षीय डिआंड्रा ने खुद को टीम से बाहर किये जाने के पीछे दिए गए कारणों को आश्चर्यजनक बताया है
अडानी समूह के स्वामित्व वाली गुजरात फ्रेंचाइजी द्वारा डब्ल्यूपीएल नीलामी में डॉटिन को 60 लाख रुपये में खरीदा गया था, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से कुछ दिन पहले, उसका नाम टीम से गायब हो गया। गुजरात टीम द्वारा दिए गए कारण यह थे कि डॉटिन समय सीमा से पहले मेडिकल क्लीयरेंस प्राप्त करने में विफल रहीं।
डॉटिन की जगह ऑस्ट्रेलिया के किम गर्थ को टीम में शामिल किया गया है। डॉटिन ने ट्विटर पर पोस्ट किया, मैं भारत में होने वाली उद्घाटन महिला प्रीमियर लीग से हाल ही में बाहर किए जाने को लेकर चल रही अटकलों के आलोक में एक संक्षिप्त बयान जारी करना चाहती हूं। मैं मेरे डब्ल्यूपीएल से बाहर होने के गुजरात जायंट्स के हैरान कर देने वाले तर्कों से बेहद निराश हूं।
उन्होंने कहा, मुझे डब्ल्यूपीएल नीलामी में गुजरात जायंट्स द्वारा खरीदा गया था, जो अडानी समूह के स्वामित्व वाली और संचालित एक फ्रेंचाइजी है। टूर्नामेंट की शुरुआत में फ्रेंचाइजी ने दावा किया कि मुझे टीम से इसलिए बाहर किया गया क्योंकि मैं जाहिर तौर पर एक मेडिकल सिचुएशन से उबर रही हूं।
इसके बाद बाद में एक स्पष्ट बयान दिया गया, जिसमें तर्क दिया गया था कि मैं 20 फरवरी तक का समय दिये जाने के बावजूद मेडिकल क्लीयरेंस प्राप्त करने में असमर्थ रही। 143 एकदिवसीय और 127 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की अनुभवी खिलाड़ी ने कहा कि जायंट्स के टीम प्रबंधन द्वारा लिए गए फैसले से वह हैरान हैं।