Please wait
बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic

सारे देश में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मथुरा में जन्मभूमि पर मनाई गई खुशी

यह भी सत्य है कि वे योगेश्वर हैं। वे रास नायक हैं। वे मुरली सम्राट हैं। वे गीता के जनक हैं। उनकी आराधना मन का उत्सव है।

26 Aug 2024

सारे देश में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मथुरा में जन्मभूमि पर मनाई गई खुशी

नई दिल्ली। सारे देश में आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। दुनियाभर में फैले भगवान कृष्ण के अनुयायी सुबह से उनके जन्मोत्सव की तैयारी में जुटे हैं। यह सत्य है कि श्रीकृष्ण ही पूर्ण अवतार हैं। बाकी सब मिथ्या है।

यह भी सत्य है कि वे योगेश्वर हैं। वे रास नायक हैं। वे मुरली सम्राट हैं। वे गीता के जनक हैं। उनकी आराधना मन का उत्सव है। भक्त जब उनके समक्ष समर्पण करता है तो 'गोपी' बन जाता है। जन्माष्टमी दुनिया को श्रीकृष्ण की भक्ति और समर्पण की शक्ति प्राप्त करने का अवसर प्रदान करती है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मस्थान उत्तर प्रदेश के मथुरा में अभूतपूर्व तैयारियां की गई हैं। श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर महिला भक्तों ने नृत्यकर खुशी मनाई है। आज तड़के श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के पर्दे खोले गए और सबसे पहले भगवान की आरती की गई।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। ईस्ट ऑफ कैलाश के इस्कान मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हैं। भगवान के दर्शन के लिए पर्दे खोल दिए गए हैं।

मध्य प्रदेश के उज्जैन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर महाकालेश्वर मंदिर में विशेष भस्म आरती की गई है। साथ ही हीरों की नगरी पन्ना के जुगल किशोर मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। उत्तर प्रदेश के नोएडा के इस्कान मंदिर में लोग बांकेबिहारी की पूजा कर रहे हैं। मुंबई के चौपाटी स्थित इस्कान मंदिर में भी भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी है

गुजरात के अहमदाबाद के इस्कान मंदिर में भी लोग भगवान के दर्शन कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के पर्यटक स्थल मनाली के माल रोड में इस्कान के तत्वावधान में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव में हिस्सा लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सारे देश में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मथुरा में जन्मभ
यह भी सत्य है कि वे योगेश्वर हैं। वे रास नायक हैं। वे मुरली सम्राट हैं। वे गीता के जनक हैं। उनकी आराधना मन का उत्सव है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News