Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे श्रृंखला के लिए शनाका, हसरंगा की श्रीलंकाई टीम में वापसी

वानिंदु हसरंगा, जिन्हें हाल ही में श्रीलंका का टी20 कप्तान बनाया गया था, वनडे टीम का हिस्सा हैं लेकिन उनकी भागीदारी फिटनेस पर निर्भर है।

04 Jan 2024

जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे श्रृंखला के लिए शनाका, हसरंगा की श्रीलंकाई टीम में वापसी

कोलंबो। श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए 17 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी की, कुसल मेंडिस 50 ओवर के प्रारूप में राष्ट्रीय टीम के कप्तान बने रहेंगे। उनके डिप्टी के रूप में चरिथ असलांका होंगे। दासुन शनाका जांघ की चोट के कारण 2023 विश्व कप के अधिकांश भाग से चूकने के बाद एकदिवसीय टीम में लौट आए हैं।

वानिंदु हसरंगा, जिन्हें हाल ही में श्रीलंका का टी20 कप्तान बनाया गया था, वनडे टीम का हिस्सा हैं लेकिन उनकी भागीदारी फिटनेस पर निर्भर है। यह लेगस्पिनर हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण विश्व कप में नहीं खेल पाया था। श्रीलंका के लिए आखिरी बार 2021 में खेलने वाले स्पिनर अकिला धनंजय की भी टीम में वापसी हुई है।

जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन वनडे मैच 6, 8 और 11 जनवरी को खेले जाएंगे। इसके बाद तीन टी20 मैच होंगे, जो 14, 16 और 18 जनवरी को खेले जाएंगे। कोलंबो का आर प्रेमदासा स्टेडियम सभी मैचों की मेजबानी करेगा।

श्रीलंका की वनडे टीम इस प्रकार है: कुसल मेंडिस (कप्तान), चरिथ असलांका (उप-कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, सदीरा समाराविक्रमा, सहान अराचिगे, नुवानिदु फर्नांडो, दासुन शनाका, जेनिथ लियानागे, महीश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका, दुष्मंथा चमीरा, डुनिथ वेलालागे, प्रमोद मदुशन, जेफरी वेंडरसे, अकिला धनंजय, वानिंदु हसरंगा (फिटनेस पर निर्भर)।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News