Please wait

स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौटे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार

अस्पताल से निकलते वक्त सुकांत मजूमदार ने वहां मौजूद लोगों को इशारों में आश्वस्त किया कि अब वे स्वस्थ हैं।

17 Feb 2024

स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौटे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष डॉ. सुकांत मजूमदार शनिवार को स्वस्थ हो कर अस्पताल से घर लौट आये। शनिवार को उन्हें कोलकाता के एक गैरसरकारी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल से निकलते वक्त सुकांत मजूमदार ने वहां मौजूद लोगों को इशारों में आश्वस्त किया कि अब वे स्वस्थ हैं।

सुकांत मजूमदार 14 फरवरी को संदेशखाली जाने के क्रम में उत्तर 24 परगना के बशीरहाट में पुलिस के साथ हुई झड़प में घायल हो गये थे। पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प होने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया जिसमें सुकांत मजूमदार घायल हो गये। उसी दिन उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान मिथुन चक्रवर्ती, दिलीप घोष, सौरव गांगुली आदि सुकांत को देखने अस्पताल पहुंचे थे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News