Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

IPL: सनराइजर्स हैदराबाद ने एडन मारक्रम को कप्तान बनाया

दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग में सनराइजर्स ईस्टर्न कैप की कप्तानी एडन मारक्रम के हाथों में थी। इस लीग के फाइनल में सनराइजर्स ने प्रिटोरिया कैपिटल्स को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। SA20 में अपनी टीम की इसी सफलता को ध्यान में रखते हुए सनराइजर्स फ्रेंचाइजी ने IPL 2023 में भी एडन मारक्रम को ही यह जिम्मेदारी सौंपी है।

23 Feb 2023

IPL: सनराइजर्स हैदराबाद ने एडन मारक्रम को कप्तान बनाया

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2023 के लिए अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। सनराइजर्स ने दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज एडन मार्क्रम को टीम की कमान सौंपी है। मारक्रम ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग में भी सनराइजर्स फ्रेंचाइजी की टीम की कमान संभाली थी। उन्होंने SA20 में अपनी टीम को चैंपियन भी बनाया था।

दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग में सनराइजर्स ईस्टर्न कैप की कप्तानी एडन मारक्रम के हाथों में थी। इस लीग के फाइनल में सनराइजर्स ने प्रिटोरिया कैपिटल्स को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। SA20 में अपनी टीम की इसी सफलता को ध्यान में रखते हुए सनराइजर्स फ्रेंचाइजी ने IPL 2023 में भी एडन मारक्रम को ही यह जिम्मेदारी सौंपी है।

फ्रेंचाइजी ने एडन मार्क्रम को 2।6 करोड़ में रिटेन किया था। बता दें कि आईपीएल के पिछले सीजन में सनराइजर्स की कमान केन विलियमसन के हाथों में थी, लेकिन वह अपनी टीम को प्लेऑफ में जगह नहीं दिला सके थे। इसके बाद IPL 2023 के लिए सनराइजर्स ने विलियमसन को रिटेन भी नहीं किया था। सनराइजर्स हैदराबाद ने एक ट्वीट के जरिए अपने नये कप्तान का ऐलान किया है।

एडन मारक्रम ने आईपीएल के पिछले सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ताबड़तोड़ अंदाज में खूब रन बटौरे थे। मारक्रम ने IPL 2022 में 47।63 की औसत और 139 के स्ट्राइक रेट से 381 रन बनाये थे। वहीं, 2021 में आईपीएल डेब्यू करने वाले मारक्रम ने अब तक 20 IPL मैच खेले हैं। यहां उन्होंने 40।54 की औसत और 134 के स्ट्राइक रेट से कुल 527 रन जड़े थे। मारक्रम अब इस साल सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News