Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सबसे ज्यादा बार आईपीएल फाइनल खेलने वाली पांचवीं टीम बनी सनराइजर्स हैदराबाद

हैदराबाद ने यह उपलब्धि आईपीएल 2024 क्वालीफायर 2 में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 36 रन से हराकर हासिल की।

25 May 2024

सबसे ज्यादा बार आईपीएल फाइनल खेलने वाली पांचवीं टीम बनी सनराइजर्स हैदराबाद

चेन्नई। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) इतिहास में सबसे ज्यादा फाइनल मैच खेलने वाली पांचवीं टीम बन गई है। हैदराबाद ने यह उपलब्धि आईपीएल 2024 क्वालीफायर 2 में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 36 रन से हराकर हासिल की।

हैदराबाद स्थित फ्रेंचाइजी ने तीसरी बार टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने भी तीन बार टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई।

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) रिकॉर्ड 10 बार आईपीएल 2024 का फाइनल खेल चुकी है। छह फाइनल में भाग लेने के बाद मुंबई इंडियंस (एमआई) दूसरे स्थान पर है। टी20 टूर्नामेंट के चार फाइनल खेलने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) तीसरे स्थान पर है।

मैच की बात करें तो इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए।

टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज उनके विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन थे, जिन्होंने 34 गेंदों पर चार छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। राहुल त्रिपाठी (37) और ट्रैविस हेड (32) ने भी अपनी तरफ से महत्वपूर्ण रन बनाए।

राजस्थान रॉयल्स के लिए, बोल्ट और आवेश ने अपने चार ओवर के स्पेल में तीन-तीन विकेट हासिल किए, जहां उन्होंने क्रमशः 45 और 27 रन दिए। संदीप ने अपने चार ओवरों में 25 रन देकर दो विकेट लिए।

जवाब में राजस्थान की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 139 रन ही बना सकी। राजस्थान के लिए ध्रुव जुवेल ने बेहतरीन अर्धशतक लगाते हुए 56 रन बनाए, उनके अलावा यशस्वी जयसवाल ने 42 रन बनाए। हैदराबाद की ओर से शाहबाज अहमद ने 3, अभिषेक शर्मा ने 2 और पैट कमिंस व टी नटराजन ने 1-1 विकेट लिए।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News