Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

गुजरात: सूरत में ढही पांच मंजिला इमारत के मलबे से निकाले गए 7 शव, रातभर चला बचाव अभियान रविवार भी जारी

सूरत के सचिन स्थित पालीगाम में शनिवार दोपहर ढाई बजे के आसपास एक 5 मंजिला इमारत ढह गई। मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका में फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीमों ने बचाव अभियान शुरू कर दिया था।

07 Jul 2024

गुजरात: सूरत में ढही पांच मंजिला इमारत के मलबे से निकाले गए 7 शव, रातभर चला बचाव अभियान रविवार भी जारी

सूरत। सूरत के सचिन डीएमनगर क्षेत्र में पालीगाम में शनिवार दोपहर ढही पांच मंजिला इमारत के मलबे से रविवार सुबह तक 5 लोगों के शव निकाले गए हैं। जिसके बाद हादसे में मृतकों की संख्या 7 हो गई है। एक महिला को रेस्क्यू टीम ने मलबे से जिंदा निकाला था, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य पिछले 12 घंटे से जारी है।

सूरत के सचिन स्थित पालीगाम में शनिवार दोपहर ढाई बजे के आसपास एक 5 मंजिला इमारत ढह गई। मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका में फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीमों ने बचाव अभियान शुरू कर दिया था।

मलबे से अबतक 7 लोगों के शव निकाले गए हैं जिसमें अभिषेक केवट, साहिल, शिवपूजन केवट, परवेश केवट, ब्रिजेश गौंड शामिल हैं। एक अन्य का शव मिला है जिसकी पहचान नहीं हुई है। प्रशासन के अनुसार शनिवार रात 9.10 बजे मलबे से पहला शव निकाला गया। इसके बाद शनिवार रात 11.50 बजे दूसरा शव निकाला गया। रविवार को तीन पुरुषों का शव सुबह 4 बजे, 4.30 बजे और 4.45 बजे निकाला गया। वहीं सुबह 5 बजकर 10 मिनट पर 2 अन्य पुरुषों का शव निकाला गया है।

इस मामले में पुलिस ने बिल्डिंग के मालिक राज काकडिया, रमीला बेन समेत बिल्डिंग के केयरटेकर अश्विनी वेकरिया के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। बिल्डिंग जर्जर होने के बावजूद इसे किराये पर दिया गया था, जिसमें 5 से 7 परिवार रहते थे। बीयू परमिशन के बिना बिल्डिंग को सील करने की बजाय प्रशासन ने महज नोटिस देकर जिम्मेदारी पूरी कर ली।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News