Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

वर्षा बाधित मैच में भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया, टी20 श्रृंखला में बनाई अपराजेय बढ़त

बारिश से बाधित इस मैच में डकवर्थ लुईस नियम के तहत भारत के सामने 8 ओवर में 78 रनों का लक्ष्य था, जिसे टीम इंडिया ने 9 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

29 Jul 2024

वर्षा बाधित मैच में भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया, टी20 श्रृंखला में बनाई अपराजेय बढ़त

पल्लीकल। तीन टी20 मैचों की श्रृंखला में रविवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। बारिश से बाधित इस मैच में डकवर्थ लुईस नियम के तहत भारत के सामने 8 ओवर में 78 रनों का लक्ष्य था, जिसे टीम इंडिया ने 9 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने एक बदलाव के साथ संजू सैमसन को यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत करने को भेजा।दो गेंद फेंके जाने के बाद ही बारिश शुरू हो गई, जिससे मैच रुक गया। हालांकि जब खेल शुरू हुआ तो डकवर्थ लुईस नियम के तहत भारत को 8 ओवर में 78 रन बनाने का संशोधित लक्ष्य मिला। सैमसन एक बार फिर विफल रहे और बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और यशस्वी ने मोर्चा संभाला और 39 रनों की साझेदारी कर पारी को पटरी पर ले आए। सूर्या ने 12 गेंदों पर 26 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। जबकि यशस्वी जयसवाल ने 15 गेंदों पर 30 रनों का योगदान दिया। आखिर में हार्दिक पांड्या ने 9 गेंद पर 22 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। ऋषभ पंत 2 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका के लिए महीशा पथिराना, वानेंदू हसरंगा और मथीशा तीक्ष्णा ने 1-1 विकेट चटकाए।

इससे पहले भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 161 रनों का स्कोर बनाया। श्रीलंका के लिए कुसल परेरा ने सबसे अधिक 53 रन बनाए। पथुम निशंका ने 32 रन, कमेंडु मेंडिस ने 26 और चरिथ असलंका ने 14 रन बनाए। जबकि ओपनर कुशल मेंडिस ने 10 रन और रमेश मेंडिस ने 12 रन का योगदान दिया। भारत की तरफ से रवि विश्नोई ने 3 विकेट अपने नाम किए। जबकि अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह को 2-2 सफलता मिली।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


वर्षा बाधित मैच में भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया, टी
बारिश से बाधित इस मैच में डकवर्थ लुईस नियम के तहत भारत के सामने 8 ओवर में 78 रनों का लक्ष्य था, जिसे टीम इंडिया ने 9 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News