Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

टी-20 विश्व कप : दक्षिण अफ्रीका फाइनल में, अफगानिस्तान को 9 विकेट से दी करारी शिकस्त

57 रनों के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम की शुरुआत खराब रही और सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक केवल 5 रन बनाकर फजलहक फारूकी की गेंद पर बोल्ड हो गए,

27 Jun 2024

टी-20 विश्व कप : दक्षिण अफ्रीका फाइनल में, अफगानिस्तान को 9 विकेट से दी करारी शिकस्त

तरौबा। दक्षिण अफ्रीका ने गुरुवार (भारतीय समयानुसार) अफगानिस्तान को 9 विकेट से करारी शिकस्त देकर आईसीसी टी-20 विश्व कप 2024 के फाइनल में प्रवेश कर लिया, जहां उसका सामना भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच के विजेता से होगा।

57 रनों के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम की शुरुआत खराब रही और सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक केवल 5 रन बनाकर फजलहक फारूकी की गेंद पर बोल्ड हो गए, लेकिन इसके बाद रीजा हैंड्रिक्स और कप्तान एडन मार्करम ने दूसरे विकेट के लिए नाबाद 55 रनों की साझेदारी कर 8.5 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 60 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से जीत दिला दी।

हैंड्रिक्स 25 गेंदों पर 3 चौके और 1 छक्के की बदौलत 29 और एडन मार्करम 21 गेंदों पर 4 चौकों की बदौलत 23 रन बनाकर नाबाद रहे। मार्को यान्सन (4 ओवर 16 रन 3 विकेट) को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

अफगानी बल्लेबाजों ने दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों के सामने टेके घुटने

इससे पहले गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 11.5 ओवर में केवल 56 रन पर समेट दिया।

अफगानिस्तान की ओर से अजमतुल्लाह उमरजई (10) के अलावा कोभ भी बल्लेबाज दहाई की संख्या भी पार न कर सका।

मैच में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और उनका यह तब निर्णय गलत साबित हुआ, जब अफगानी टीम ने केवल 28 रन पर 6 विकेट गंवा दिये। यहां से राशिद खान (08) और करीम जनत (08) ने 22 रनों की साझेदारी कर टीम का स्कोर 50 तक पहुंचाया। 50 के कुल स्कोर पर तबरेज शम्सी ने पहले जनत और उसके बाद नूर अहमद (00) को आउट कर बांग्लादेश को स्कोर 50 रनों पर 8 विकेट कर दिया। इसी स्कोर पर एनरिक नार्ट्जे ने राशिद खान को भी बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। 56 के कुल स्कोर पर शम्सी ने नवील उल हक (02) को एलबीडब्ल्यू कर अफगानिस्तान की पारी समेट दी। फजलहक फारूकी 2 रन बनाकर नाबाद रहे।

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से मार्को यान्सन और तबरेज शम्सी ने 3-3 विकेट लिये, जबकि कागिसो रबाडा और एनरिक नोर्ट्जे ने 2-2 विकेट हासिल किया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News