Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

तमिलनाडु: एन्नोर में अमोनिया गैस रिसाव, 9 लोग अस्पताल में भर्ती

एन्नोर में मेसर्स कोरोमंडल इंटरनेशनल लिमिटेड की इकाई सालाना लगभग चार टन एपीपीएस बनाती है। रात करीब 11.45 बजे पाइपलाइन में दबाव कम होने से भंडारण टर्मिनल के आसपास और सामग्री गेट के पास तीखी गंध आने लगी।

27 Dec 2023

तमिलनाडु: एन्नोर में अमोनिया गैस रिसाव, 9 लोग अस्पताल में भर्ती

चेन्नई। राज्य के एन्नोर में मंगलवार रात अमोनियम फॉस्फेट पोटाश सल्फेट (एपीपीएस) के निर्माण में शामिल एक उर्वरक विनिर्माण प्रतिष्ठान में गैस रिसाव के बाद कम से कम 9 लोगों की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान 230 अन्य लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

एन्नोर में मेसर्स कोरोमंडल इंटरनेशनल लिमिटेड की इकाई सालाना लगभग चार टन एपीपीएस बनाती है। रात करीब 11.45 बजे पाइपलाइन में दबाव कम होने से भंडारण टर्मिनल के आसपास और सामग्री गेट के पास तीखी गंध आने लगी। सड़क पार स्थित पाइपलाइन में गैस के बुलबुले देखे गए।

तमिलनाडु राज्य की पर्यावरण सचिव सुप्रिया साहू ने बताया कि इकाई ने तुरंत अमोनिया वाष्प को फ्लेयर की ओर मोड़ कर पाइपलाइन पर दबाव कम करना शुरू कर दिया और 20 मिनट के भीतर ऑपरेशन पूरा कर लिया।

कुछ ही मिनटों में एन्नोर के आसपास के इलाकों में लोगों ने उल्टी-मिचली की शिकायत की। आपातकालीन प्रबंधन अनुसंधान संस्थान द्वारा सोलह एम्बुलेंस तैनात की गईं। छह लोगों को स्टेनली मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया और तीन अन्य को एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि सभी मरीजों की हालत स्थिर है। कम से कम 230 अन्य लोगों को सामुदायिक हॉल में ले जाया गया।

घटना के बाद तमिलनाडु के पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री मेयनाथन शिवा वी ने कहा कि कोरोमंडल इंटरनेशनल लिमिटेड उद्योग अगले आदेश तक बंद रहेगा। डीआईजी/ ज्वाइंट कमिश्नर विजय कुमार ने एक्स (ट्विटर) पर कहा , "घबराने की कोई जरूरत नहीं है, पूरी स्थिति काबू में है। एन्नोर में अब गैस (अमोनिया) का रिसाव बंद कर दिया गया है। लोग आश्वस्त हैं और घर वापस कर रहे हैं। चिकित्सा दल और पुलिस टीम तैनात कर दी गई है।"

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News