Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

सुनील गावस्कर, हरभजन सिंह ने आईपीएल 2023 में 'इम्पैक्ट प्लेयर' के नियम का किया समर्थन

टाटा आईपीएल 2023 में 'इम्पैक्ट प्लेयर' ने उस दिन से सबका ध्यान आकर्षित किया है जिस दिन से बीसीसीआई ने इस संस्करण में इसकी शुरुआत की घोषणा की है

01 Apr 2023

सुनील गावस्कर, हरभजन सिंह ने आईपीएल 2023 में 'इम्पैक्ट प्लेयर' के नियम का किया समर्थन

टाटा आईपीएल 2023 में 'इम्पैक्ट प्लेयर' ने उस दिन से सबका ध्यान आकर्षित किया है जिस दिन से बीसीसीआई ने इस संस्करण में इसकी शुरुआत की घोषणा की है। गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच टाटा आईपीएल 2023 के उद्घाटन मैच में, एक बात जो सभी के दिमाग में थी कि टीमें इसका उपयोग कैसे करने जा रही हैं और नामित ''इम्पैक्ट प्लेयर' कौन होंगे।

अब जबकि टाटा आईपीएल में टीमें इसे हासिल करने के लिए शुरुआती कदम उठा रही हैं, भूतपूर्व खिलाड़ियों और विशेषज्ञों ने टाटा आईपीएल के आधिकारिक टीवी प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स पर 'इम्पैक्ट प्लेयर' की सराहना की है।भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर मानना है कि टीमों को इस नए नियम को अपनाने में कुछ समय लग सकता है।

आईपीएल के आधिकारिक टीवी प्रसारक, स्टार स्पोर्ट्स से विशेष रूप से बात करते हुए, गावस्कर ने कहा, आपको नए नियमों को समझने और खेल की नई परिस्थितियों के साथ तालमेल बिठाने के लिए कुछ समय चाहिए। टाटा आईपीएल 2023 में सभी दस टीमों के साथ भी ऐसा ही होगा। उन्हें इसे अपनाने में कुछ समय चाहिए होगा। इस बीच, भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने इस अभिनव नियम के साथ आने के लिए टाटा आईपीएल थिंक टैंक की सराहना की।

हरभजन ने कहा, यह एक बहुत ही अभिनव कदम है क्योंकि अब आप एक ऐसे खिलाड़ी की जगह ले सकते हैं जो आपको लगता है कि उपयुक्त नहीं है या किसी ऐसे व्यक्ति के साथ अपना उद्देश्य पूरा करते हैं, जो मौजूदा खेल परिस्थितियों में प्रभाव डाल सकता है। इसलिए, बीसीसीआई को इस नियम के लिए साधुवाद, यह एक बहुत ही अच्छा नियम है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News