Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

गैर कानूनी नियुक्ति रद्द करने से बिफरीं ममता, कहा- 'नौकरी खा रहे हैं राम-वाम'

ममता ने कहा कि जब भी राज्य सरकार नौकरी देने की शुरुआत करती है तो वे कोई ना कोई कानूनी मकड़जाल बनकर नियुक्ति रोक देते हैं। छात्र-छात्राओं का भविष्य नष्ट किया जा रहा है। इसके साथ ही ममता ने कहा कि कोई कितना भी कोशिश कर ले, मैं कानून का पालन करते हुए हर हाल में नौकरी दूंगी। कोई रोक नहीं सकेगा।

14 Feb 2023

गैर कानूनी नियुक्ति रद्द करने से बिफरीं ममता, कहा- 'नौकरी खा रहे हैं राम-वाम'

पश्चिम बंगाल में गैरकानूनी तरीके से नियुक्त हुए लोगों की शिक्षक की नौकरी रद्द किए जाने के हाईकोर्ट के फैसले पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने एक सुर में माकपा और भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा है कि राम वाम श्याम एक हो गए हैं। वे केवल राजनीति के लिए शिक्षकों की नौकरी खा रहे हैं।

राज्य विधानसभा में मंगलवार को ममता ने कहा कि जब भी राज्य सरकार नौकरी देने की शुरुआत करती है तो वे कोई ना कोई कानूनी मकड़जाल बनकर नियुक्ति रोक देते हैं। छात्र-छात्राओं का भविष्य नष्ट किया जा रहा है। इसके साथ ही ममता ने कहा कि कोई कितना भी कोशिश कर ले, मैं कानून का पालन करते हुए हर हाल में नौकरी दूंगी। कोई रोक नहीं सकेगा।

उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट के आदेश पर ग्रुप डी के 1911 अवैध शिक्षकों की नौकरी रद्द कर दी गई है जबकि नौवीं और दसवीं के 698 लोगों को शिक्षक के नौकरी से हटाने का आदेश कोर्ट ने दिया है। स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) ने इन लोगों की नौकरी रद्द करने की शुरुआत नहीं करते हैं।

एक दिन पहले ही प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा था कि अभी तो केवल शुरुआत हुई है। 25 लाख रुपये देकर लोगों को नौकरी दी गई है। उन सभी की नौकरी जाएगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News