Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

करीना कपूर खान की 'द बकिंघम मर्डर्स' का टीजर रिलीज

ये करीना कपूर खान की हमेशा की तरह मज़ेदार भूमिकाओं से बिल्कुल अलग है। टीज़र से लगता है कि करीना का परफॉर्मेंस इंटेंस और थ्रिलिंग होगा।

20 Aug 2024

करीना कपूर खान की 'द बकिंघम मर्डर्स' का टीजर रिलीज

हंसल मेहता की नई फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' के लिए करीना कपूर खान और एकता आर कपूर एक बार फिर साथ आईं हैं। फिल्म का नया टीज़र रिलीज़ हो चुका है, जो हंसल मेहता की स्टोरी टेलिंग स्किल का एक नया एंगल दिखाता है। हंसल मेहता अब इस सस्पेंस थ्रिलर की दुनिया में एंगेजिंग नरेटिव के साथ कदम रख रहे हैं। ये करीना कपूर खान की हमेशा की तरह मज़ेदार भूमिकाओं से बिल्कुल अलग है। टीज़र से लगता है कि करीना का परफॉर्मेंस इंटेंस और थ्रिलिंग होगा।

इस प्रोजेक्ट के लिए एकता कपूर का समर्थन डाइवर्स और एंगेजिंग स्क्रिप्ट चुनने में उनके कौशल को दर्शाता है। इस तरह से दर्शकों को अनोखा कंटेंट देने की उनकी क्षमता एक बार फिर साफ तौर से दिखाई देती है। करीना कपूर खान के आकर्षक पोस्टर के बाद टीजर ने पूरे ट्रेलर और फिल्म के लिए उत्साह बढ़ा दिया है। करीना एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाएंगी, जिससे एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि वह इस मिस्ट्री थ्रिलर में अपनी भूमिका में कितनी गहराई लाती हैं। 'वीरे दी वेडिंग' और 'क्रू' के बाद, करीना कपूर खान और एकता आर कपूर ने एक बार फिर इस फिल्म के लिए टीम बनाई है, जो अपने आप में एक एक्साइटिंग प्रोजेक्ट है।

अपने दिलचस्प टीज़र के साथ, द बकिंघम मर्डर्स एक मस्ट वॉच देखी जाने वाली फिल्म होने का वादा करती है। द बकिंघम मर्डर्स 13 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में करीना कपूर खान, ऐश टंडन, रणवीर बरार और कीथ एलन जैसे टैलेंटेड स्टार्स हैं। ये फिल्म हंसल मेहता ने डायरेक्ट की है और असीम अरोड़ा, कश्यप कपूर और राघव राज कक्कड़ ने लिखी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


करीना कपूर खान की 'द बकिंघम मर्डर्स' का टीजर रिलीज
ये करीना कपूर खान की हमेशा की तरह मज़ेदार भूमिकाओं से बिल्कुल अलग है। टीज़र से लगता है कि करीना का परफॉर्मेंस इंटेंस और थ्रिलिंग होगा।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News