Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सियालदह डिवीजन में एक बार फिर रद्द की जाएगी ट्रेनें

पिछले सप्ताह ही मरम्मत और सिग्नलिंग कार्य के कारण सियालदह स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से पांच बंद रखे गए थे जिससे रेल यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी थी।

15 Jun 2024

सियालदह डिवीजन में एक बार फिर रद्द की जाएगी ट्रेनें

कोलकाता। पूर्व रेल के सियालदह डिवीजन में एक बार फिर ट्रेनें रद्द की जाएगी जिससे यात्रियों को फिर से परेशानियो का सामना करना पड़ेगा। रेलवे सूत्रों के मुताबिक, शनिवार और रविवार को कई लोकल ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।

पिछले सप्ताह ही मरम्मत और सिग्नलिंग कार्य के कारण सियालदह स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से पांच बंद रखे गए थे जिससे रेल यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी थी।

पूर्व रेलवे के मुताबिक दमदम और बारानगर स्टेशनों के बीच अप लाइन पर शनिवार रात 10:30 बजे से रविवार सुबह 6:30 बजे तक काम जारी रहेगा। वहीं, दमदम और बेलघरिया स्टेशनों के बीच अप और डाउन लाइनें शनिवार रात 11:40 बजे से रविवार सुबह 5:40 बजे तक काम किया जाएगा जिसके लिए कई ट्रेनों को इस अवधि के लिए रद्द करने का निर्णय लिया गया है। वहीं कुछ एक्सप्रेस ट्रेन के रूट भी कम किए गए हैं।

रेलवे सूत्रों के अनुसार, शनिवार को सियालदह डानकुनी लाइन पर अप 32249 और डाउन 32252 लोकल रद्द रहेगी। रविवार को सियालदह-डानकुनी लाइन पर अप 32211, अप 32213, अप 32215 और अप 32217 लोकल और डाउन 32212, डाउन 32214, डाउन 32216 और डाउन 32218 लोकल रद्द रहेंगे। वहीं, शनिवार को कई एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट भी बदल दिया गया है। जिसमें कोलकाता-सीतामढ़ी एक्सप्रेस, सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस, सियालदह-न्यू अलीपुरद्वार पदातिक एक्सप्रेस शामिल हैं। शनिवार को ये ट्रेनें दमदम-डानकुनी के बजाय दमदम-नैहाटी-बंडेल के रास्ते चलेंगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News