वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
थिसली क्षेत्र के गवर्नर कॉन्स्टेंटिनोस एगोरास्टोस ने कहा कि टक्कर "बहुत मजबूत" थी। उन्होंने कहा कि यात्री ट्रेन के पहले चार डिब्बे पटरी से उतर गए, जबकि पहले दो डिब्बे "लगभग पूरी तरह से नष्ट" हो गए।
ग्रीस में मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात को एक पैसेंजर ट्रेन की मालगाड़ी से टक्कर हो जाने से 32 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 85 घायल हो गए। टेम्पे में हुई दुर्घटना के बाद ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए और कम से कम तीन में आग लग गई।
थिसली क्षेत्र के गवर्नर कॉन्स्टेंटिनोस एगोरास्टोस ने कहा कि टक्कर "बहुत मजबूत" थी। उन्होंने कहा कि यात्री ट्रेन के पहले चार डिब्बे पटरी से उतर गए, जबकि पहले दो डिब्बे "लगभग पूरी तरह से नष्ट" हो गए। एगोरास्टोस ने कहा कि करीब 250 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। ट्रेन में करीब 350 लोग सफर कर रहे थे।
दमकल सेवा के प्रवक्ता वासिलिस वर्थकोयियानिस ने टेलीविजन पर दिए अपने संबोधन में कहा कि लोगों को निकालने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि दो ट्रेनों के बीच टक्कर की गंभीरता से बचाव के प्रयास बाधित हुए।
बचावकर्मियों ने घने धुएं के बीच देखने के लिए हेडलैम्प्स पहने और मलबे के नीचे फंसे लोगों की तलाश के लिए दुर्घटनाग्रस्त रेल कारों से कटे हुए धातु के टुकड़ों को निकाला।
इस्लामाबाद वार्ता विफल होने पर तुर्किये ने अमेरिकी वार्ताकारों और ईरान ने ओमान से बात की
अमेरिकी गणतंत्र पर हमला नया नहीं, देशवासी लें मतभेदों को शांतिपूर्वक सुलझाने का संकल्पः ट्रंप