Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर की हालत नाजुक

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर की हालत नाजुक है। वयोवृद्ध कार्टर (98) ने अपना अंतिम समय परिवार के लोगों के बीच बिताने का फैसला किया है। 

19 Feb 2023

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर की हालत नाजुक

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर की हालत नाजुक है। वयोवृद्ध कार्टर (98) ने अपना अंतिम समय परिवार के लोगों के बीच बिताने का फैसला किया है। इसलिए लंबे समय से अस्पताल में भर्ती कार्टर को उनके घर जार्जिया शिफ्ट कर दिया गया। उनके परिवार ने इस संबंध में बयान जारी कर यह जानकारी दी है।

परिवार ने एक दिन पूर्व ट्वीट कर कहा है कि उनका इलाज घर पर किया जाएगा। उन्हें डॉक्टरों पर पूरा भरोसा है। वे चाहते हैं कि इस समय उनकी निजता का उल्लंघन न किया जाए। कार्टर के परिवार ने लोगों की चिंता के लिए भी आभार जताया है। कार्टर के पोते और कार्टर सेंटर के न्यासी बोर्ड के अध्यक्ष जेसन कार्टर ने कहा कि उन्होंने शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर और अपनी दादी रोजलीन कार्टर को देखा। रोजलीन इस समय 95 साल की हैं।

उल्लेखनीय है कि जिमी कार्टर इस समय अमेरिका के इतिहास में सबसे अधिक उम्र तक जीवित रहने वाले राष्ट्रपति हैं। कार्टर 1977 से 1981 तक अमेरिका के राष्ट्रपति थे। 2002 में उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार मिला था। कार्टर कुछ समय से मेलेनोमा नामक बीमारी से पीड़ित हैं। इसका संक्रमण उनके लिवर और दिमाग तक फैल चुका है। यह एक प्रकार का स्किन कैंसर है।

जिमी कार्टर जनवरी 1978 में तीन दिन के दौरे पर भारत आए थे। कार्टर का यह दौरा तब हुआ था, जब कुछ महीने पहले ही इमरजेंसी के बाद हुए चुनाव में जनता पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिली थी। जिमी कार्टर के उस दौरे से 1971 में भारत-पाकिस्तान जंग और 1974 में भारत के परमाणु परीक्षण से दोनों देशों के बीच आया तनाव कम हुआ था।

कार्टर ने हरियाणा में गुरुग्राम के गांव दौलतपुर नसीराबाद का दौरा किया था। इसके बाद गांव का नाम कार्टरपुरी रख दिया गया था। जिमी कार्टर ने तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई से परमाणु मसले पर चर्चा की थी। 1924 में किसान परिवार में जन्मे कार्टर 1960 में राजनीति में आए और 1971 में पहले बार अपने राज्य के गवर्नर बने। इसके ठीक छह साल बाद जिमी कार्टर ने रिपब्लिकन पार्टी के जेरालड फोर्ड को हराया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News