Please wait

बजट 2023-24: जानिए - क्या हुआ सस्ता? क्या महंगा?

देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में केंद्रीय बजट 2023 पेश किया। यह केंद्रीय बजट 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट है।

01 Feb 2023

बजट 2023-24: जानिए - क्या हुआ सस्ता? क्या महंगा?

देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में केंद्रीय बजट 2023 पेश किया। यह केंद्रीय बजट 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट है। इस बजट में टैक्स की राहत मिली तो वहीं कई चीजों दाम बढ़ाये और घटाए गए। आइये आपको बताते हैं की क्या क्या महंगा हुआ है और कौन सी चीजें सस्ती हुईं हैं:

ये हुआ सस्ता:

  • LED टीवी
  • कपड़ा
  • मोबाइल फोन
  • खिलौना
  • मोबाइल कैमरा लेंस
  • इलेक्ट्रिक गाड़ियां
  • हीरे के आभूषण
  • बायोगैस से जुड़ी चीजें
  • लिथियम सेल्स
  • साइकिल

ये हुआ महंगा:

  • सिगरेट 
  • शराब
  • छाता 
  • विदेशी किचन चिमनी
  • सोना
  • आयादित चांदी का सामान
  • प्लैटिनम
  • एक्स-रे मशीन
  • हिरा

बता दें कि बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर मंजूरी ली। इसके बाद सीधे संसद पहुंची। जहां पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, ज्योतिरादित्य सिंधिया और गजेंद्र सिंह शेखावत समेत तमाम मंत्री मौजूद रहे। करीब 10 बजकर 35 मिनट पर कैबनेट ने बजट को मंजूरी दी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News